Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तेज धारदार हथियार से युवक की हत्या, 4 घंटे बाद उठा शव
    Top Story

    तेज धारदार हथियार से युवक की हत्या, 4 घंटे बाद उठा शव

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह के पूर्णाडीह में एक युवक की सोए अवस्था में तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर आने औऱ खोजी कुत्ता से जांच करने की मांग को लेकर 4 घंटे तक डेड बॉडी को उठने नहीं दिया।

    हालांकि बाद में थाना प्रभारी अंचित कुमार के समझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ और पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा। युवक की पहचान इसी टोल के निवासी 24 वर्षीय सकेंद्र साव पिता सरेश साव के रूप में हुई है।

    घटना के पीछे जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की चर्चा है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है और जल्द खुलासा होने की संभावना है।

    जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह सकेंद्र साव सोमवार रात पुराने घर से भोजन करके सोने के लिए नवनिर्मित पक्के मकान में चला गया था मंगलवार की सुबह उसकी डेड बॉडी मकान के बरामदे में खून से लथपथ पाई गई। उसके सिर पर तीन जगह गड़ासा से वार करने के निशान पाए गए।

    घटना के क्रम में युवक बचने और भागने का प्रयास कर रहा होगा। ऐसे में उसकी बॉडी मकान के पिलर के पास मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और डेड बॉडी को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन और स्थानीय लोगों ने शव उठने नहीं दिया और पुलिस के सीनियर अधिकारी को मौके पर बुलाने और खोजी कुत्ता से जांच करने की मांग पर अड़ गए। हालांकि थाना प्रभारी ने लोगों को समझा बूझकर डेड बॉडी को उठाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार मामला पैसों के लेनदेन और जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है। घटना मंगलवार अहले सुबह 4 बजे की लगती। कई स्तरों पर छानबीन की जा रही है जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

    परिजनों के अनुसार सकेंद्र और उसके पिता के साथ जमीन संहित अन्य मामले में अक्सर विवाद होते रहता था। सोमवार की रात भी सिकंदर का उसके पिता के साथ विवाद हुआ था। घटना के वक्त उसका पिता पोलपोल में था। पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    सकेंद्र के परिजनों के अनुसार उसका पिता का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और वह उसी के साथ घर से अलग रहता है। पति के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रहने के कारण मृतक की मां ने मांग का सिंदूर पोछ दिया है।

    सकेंद्र डालटनगंज- रांची मुख्य मार्ग पर पंचर की दुकान चलाता था। वह काफी मेहनती था और परिवार की देखभाल में हमेशा लगा रहता था। दो भाई एक बहन होता है। बहन की शादी कर दी है। एक छोटा भाई फिलहाल जेल में है। नेपाल बॉर्डर पर उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया था।

    इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा भिखारी साव ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए खोजी कुत्ता की मांग की गई, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।। पुलिस के सीनियर अधिकारी भी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज होगी झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा, आदर्श आचार संहिता हो जाएगी लागू
    Next Article एमजीएम के जूनियर डाक्टर रहे भूख हड़ताल पर, मरीजों को हुई परेशानी
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      • बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version