Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 नवंबर को आयेंगे नतीजे
    देश

    महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 नवंबर को आयेंगे नतीजे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दो राज्यों महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर और झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके अलावा आयोग ने 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आज दिल्ली के विज्ञान भवन में पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

    चुनाव आयोग की ओर से जारी मतदान कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होगा। 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और 29 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन की जांच 30 अक्टूबर और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 4 नवंबर तय की गई है। बुधवार 20 नवंबर को सभी सीटों पर एक साथ चुनाव होंगे।

    झारखंड की 43 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में बुधवार 13 नवंबर और 38 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में बुधवार 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन 25 अक्टूबर, नामांकन की जांच 28 अक्टूबर और नाम वापसी 30 अक्टूबर तक हो सकेगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन, 30 अक्टूबर को नामांकन की जांच, 1 नवंबर को नाम वापसी होगी।

    इसके अलावा चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके मुताबिक 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की एक वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

    महाराष्ट्र में 288 सीटों में से 234 सामान्य, 25 अनुसूचित जनजाति और 29 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 20.93 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। आयोग ने राज्य विधानसभा के लिए 52,789 स्थानों पर एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं।

    झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और 9 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। यहां 2.6 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 66.84 लाख युवा मतदाता है और 11.84 लाख मतदाता पहली बार मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। आयोग ने उनके लिए 20281 स्थानों पर 29,562 मतदान केंद्र बनाए हैं।

    सीईसी राजीव कुमार का कहना है कि आयोग ने दोनों राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह का शत-प्रतिशत समावेशन सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए विशेष रूप से शहरी मतदाताओं की उदासीनता का उल्लेख किया और कहा कि इससे निपटने के लिए एक लक्षित अभियान और प्रयास किया जाएगा ताकि कोशिश हो सके कि सभी मतदान में भागीदारी करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएससीओ शिखर वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक डिजिटल नियमों और नैतिक एआई पर जोर दिया
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version