रांची। लोजपा के झारखंड प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि एक दशक के बाद लोजपा झारखंड में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्देश था कि झारखंड में चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ना है। बिहार जैसा प्रदर्शन झारखंड में दोहरायेंगे। सीटों से अधिक हमें फर्क नहीं पड़ेगा। गठबंधन में एक साथ रहकर चुनाव लड़ने से फर्क पड़ेगा। हम लोगों ने गठबंधन तय कर लिया है। पार्टी चतरा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा, लोजपा के झारखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार सौरभ सिंह मौजूद रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

