नयीदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल प्रदेश पहुंचे। उन्होंने कांगड़ा में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कहा कि सरदार पटेल को सर्वप्रथम भारत रत्न दिया जाना चाहिए था। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस की आलोचना की।
उन्होंने गुड़िया बलात्कार मसले पर कहा कि रेप व हत्या के इस मामले में जो भी घटित हुआ आखिर उसका जवाबदार कौन है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया कहा कि, कांग्रेस ने प्रदेश में केंद्र में इतने वर्षों तक सरकार चलाई ।
मगर उन्होंने प्रदेश में विकास कार्य नहीं किए। कांग्रेस के कार्यकाल में केवल घोटाले हुए जमकर भ्रष्टाचार हुआ। मगर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में ही शानदार शासन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।