Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»आप में कलह बढ़ी, वक्ता से कुमार विश्वास का नाम काटा
    राजनीति

    आप में कलह बढ़ी, वक्ता से कुमार विश्वास का नाम काटा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 31, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान का निलंबन वापस लेने के बाद पार्टी के भीतर एक बार फिर घमासान होने के आसार पैदा हो गए हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के खिलाफ खान की टिप्पणी के बाद इसी वर्ष तीन मई को विधायक को दल की प्राथमिकता सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

    खान का कल निलंबन वापस लेने की खबरें आई थी। आप ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक दो नवम्बर को आहूत की है और विश्वास का इस बैठक की वक्ता सूची में नाम नहीं है। इससे पहले पार्टी की परिषद की चार बैठकों में विश्वास वक्ता ही नहीं बल्कि मंच संचालन का जिम्मा संभालते थे। पार्टी के संस्थापक नेताओं में एक विश्वास ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है और ऐसा माना जा रहा है कि वह बगावती तेवर अपना सकते हैं।

    यह पहला मौका नहीं है जब पांच वर्ष पुरानी इस पार्टी में संस्थापक सदसयों को किनारे लगाया गया है। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के नजदीकी माने जाने वाले योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण के अलावा कई अन्य नेताओं को निष्कासित किया जा चुका है। विश्वास ने पार्टी परिषद की बैठक की सूची में उनका नाम नहीं शामिल किए जाने के मसले पर एक टेलीविजन के साथ बातचीत में कहा कि बैठक में वक्ताओं की सूची में वह नहीं हैं किंतु वह सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर बैठक में शिरकत करने जायेंगे।

    उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ले जायेंगे। हालांकि उन्होंने खान का पार्टी से निलंबन वापस किए जाने के मसले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि परिषद की बैठक में यह मामला तूल पकड सकता है। परिषद की सूची में यह मुद्दा शामिल नहीं है , लेकिन पार्टी में विश्वास के योगदान और उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें किनारा किए जाने का मामला गरमा सकता है। परिषद की बैठक के लिए पार्टी ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसमें आप के मिशन विस्तार का खाका खींचने और सांगठनिक ढांचे को राज्यों में सुदृढ करने पर मंथन होगा।

    देश के वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जायेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार की बैठक का संचालन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया करेंगे। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष दल कार्यकर्ताओं और जनता के मध्य संवाद को मजबूत करने के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। संजय सिंह देश के आर्थिक माहौल पर राय रखेंगे। मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक समापन भाषण देंगे।

    विश्वास ने बैठक में शिरकत होने का न्यौता मिलने की पुषिट की है। उन्होंने कहा कि मैं बैठक में शामिल होने जाऊंगा। अगर बोलने का मौका दिया गया तो अपनी बात रखूंगा। खान ने विश्वास को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का एजेंट बताया था। इसके बाद खान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था और एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट के बाद खान का निलंबन रद्द किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी सीएम आदित्यनाथ चले मॉरीशस, प्रवासी भारतीयों के निवेश पर होगी योगी की नजर
    Next Article मल्टीड्रग-प्रतिरोधी टीबी के इलाज में भारत कैसे बचा सकता है 532 करोड़ रुपए ?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला

    June 7, 2026

    लोधी समाज ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

    June 7, 2026

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
    • टॉप 10 में शामिल सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ से अधिक गिरा
    • घरेलू सर्राफा बाजार में थमा नहीं गिरावट का दौर, सोना और चांदी की घटी चमक
    • मांडर सामूहिक दुष्कर्म मामलाः रात भर चली छापेमारी में आठ गिरफ्तार, प्रेमी के कहने पर हुआ था दुष्कर्म
    • राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version