Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सीबीएसई नेशनल बालिका हैंडबॉल के राष्ट्रीय  चैंपियन खिलाड़ियों को एसपी ने किया
    राज्य

    सीबीएसई नेशनल बालिका हैंडबॉल के राष्ट्रीय  चैंपियन खिलाड़ियों को एसपी ने किया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। नवादा के मॉडर्न कुंती नगर खेल मैदान में बुधवार को नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन के सीबीएसई नेशनल अंडर 19 बालिका हैंडबॉल के विजेता खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान किया ।मॉडर्न की बालिका वर्ग हैंडबॉल टीम भारत के सीबीएसई संबद्धता प्राप्त आठ जोन के विद्यालय के साथ खेलकर अपना विजय अभियान जारी रखते हुए वर्ष 2024 का विजेता बना। सबसे पहले विद्यालय की छात्राओं के द्वारा आरक्षी अधीक्षक का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ। मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिकृति से सजी हुई प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के कई गुर बताए।

    उन्होंने कहा कि जो मेहनत करता है एक दिन सफल जरूर हो जाता है। जो सफल होता है वह फिर हम लोग की तरह ही मंच पर आकर बैठता है। आप सभी बच्चों में बहुत शक्ति है। बहुत एनर्जी है, आप ठान लेंगे तो जो चाहेंगे कर सकते हैं। अपने संबोधन के बाद उन्होंने बारी-बारी से सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी ,मेडल एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया। खेल शिक्षिका कल्पना कुमारी, नीतीश कुमार ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित टीम मैनेजर के रूप में अलखदेव प्रसाद को भी पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए अभिनव धीमान ने कहा कि अगर जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है तो आपको कठिन परिश्रम पूरी लगन के साथ मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन की वह भाग है जिसमें हम सिर्फ सीखते हैं।यह सीखना कई क्षेत्रों में होता है पुस्तकीय-ज्ञान ,खेलकूद, अनुशासन ,व्यवहारिक ज्ञान आदि। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी आने वाले कल के भविष्य हैं। इस अवसर पर डॉ अनुज ने कहा कि पूरे मॉडर्न परिवार के साथ-साथ नवादा जिला एवं बिहार राज्य के लिए गौरव की बात है कि इन छोटे-छोटे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बेटियां देश के अलग-अलग राज्यों को ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर जीत हासिल की है। आज इन बेटियों का नाम पूरे भारत में गूंज रहा है। इन बेटियों की सफलता के बदौलत आज मॉडर्न का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाने लगा है। इस सफलता में खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार का सहयोग इन सबों को मिला।इनके माता-पिता का भी भरपूर योगदान रहा है।

    इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कार्य नवादा के प्रसिद्ध रंगकर्मी श्रवण बरनवाल के द्वारा किया गया साथ ही साथ विद्यालय के संगीत शिक्षक अनिल विश्वकर्मा एवं पवन कुमार के द्वारा बच्चों के स्वागत गीत की प्रस्तुति करवाई गई। कार्यक्रम में राजकीय खेल पुरस्कार से सम्मानित नवादा के वरिष्ठ खेल शिक्षक शिवकुमार जी की भी सराहनीय भूमिका रही, साथ ही साथ रणजी मैच खेल चुके मॉडर्न क्रिकेट अकादमी संचालन करने वाले क्रिकेटर राकेश कुमार, सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद, प्रसिद्ध फिजिकल टीचर संतोष कुमार वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, उमेश पांडेय, दीपक पुष्टि, राकेश पांडेय, विस्मिता साहू आदि शिक्षक गण की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजद ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, सुभाष यादव जेल से लड़ेंगे चुनाव
    Next Article इडी ने बंगाल पीडीएस घोटाला मामले में 14 स्थानों पर मारे छापे
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version