Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दीपावली नजदीक आने के साथ ही शहर में जगह-जगह सज जाता है जुए का अड्डा
    राज्य

    दीपावली नजदीक आने के साथ ही शहर में जगह-जगह सज जाता है जुए का अड्डा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किशनगंज। दीपावली नजदीक आते ही शहर में जुआ की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सालभर जुआ खेलने के शौकीन जुआरियों की सरगर्मी दीपावली की आहट के साथ शहर में इन दिनों कुछ ज्यादा बढ़ गई है। शहर के कुछ लोग समाज में शराफत की चादर ओढ़कर घूमने वाले कुछ ऐसे चेहरे हैं जो शहर के विभिन्न मोहल्ले में जुआ खिलवाने का पूरा प्रबंध कर रखें हैं। शहर के कई मोहल्लों में किराए के मकान में जुआ खेलने के बदले में बाकायदा फीस के रूप में मोटे पैसे लिए जा रहे हैं। शहर में संचालित इस खेल में कोई लाखपति तो कोई खाकपति हो जाता है। इसमें जुआ खेलने वालों का चाहे भला हो या न हो, मगर जुआ खेलने का स्थान देने वाला ही मोटी मलाई डकार जाते हैं।

    सदर पुलिस भले ही दावा कर रही है कि शहर में जुआ नहीं खेलने दिया जाएगा। जुआरियों पर शिकंजा कसा जाएगा। मगर जुआरी भी पुलिस डाल-डाल तो वे पात-पात चलने का हथकंडा अपना रहे हैं। शहर के सुभाष पल्ली, पश्चिम पाली, मिलन पल्ली, पूरबपाली, उत्तर पाली, बस स्टैंड, मलाहबस्ती, खगड़ा, खगड़ा रेडलाइट एरिया के समीप मेला माठ, धरमगंज, चकला रोड, लहड़ा चौक, लाइनपाड़ा, कजलामनी, नेपालगढ़ कालोनी, सहित लगभग सभी इलाके में गुप्त ठिकाने पर संचालित हो रहा है। जबकि बड़े स्तर पर शहर से सटे ढेकसारा और कैलाश चौक के बीच एक चायपत्ती बगान, कैलाश चौक से कुछ दूरी पर आम बगीचा, शहर से सटे रामपुर के एक आलू गदी, हलीम चौक के समीप, फुलवारी में बड़े स्तर के जुआ खेल संचालित हो रहा है और इन जगहों पर शहर के जुआरियों के साथ बंगाल के जुआरी भी आते हैं।

    जबकि जुआ खेलने के चक्कर में शहर के कई नामी लोगों का दीपावली से पहले ही दीवाला निकल चुका है और तो और शहर में होने वाले जुआ में किस्मत आजमाने के लिए शहरों का जुआरी सीमावर्ती पश्चिम बंगाल भी जा रहे हैं और बंगाल के जुआरी भी किशनगंज आ रहे हैं। शहर में संचालित जुआ के खेल में शामिल संचालकों द्वारा उन पर पुलिस की नजर न पड़े बाकायदा तौर पर पहरा बैठा रखा है। पुलिस से बचने के लिए एहतियात के तौर पर जुए के अड्डे के बाहर व आसपास के चौक-चौराहों में संचालक मोबाइल फोन से लैस अपने आदमी बैठाए हुए रखते हैं। वहीं शहर के बाजार के गुप्त स्थानों पर भी जुआ खेल संचालित हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियां असुरक्षित : प्रतुल शाहदेव
    Next Article अररिया में डीएम- एसपी ने निकाला सद्भावना मार्च एवं फ़्लैग मार्च
    shivam kumar

      Related Posts

      Auto Draft

      May 10, 2025

      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

      May 9, 2025

      सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version