Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रिलायंस और एनवीडिया भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का करेंगे निर्माण
    बिजनेस

    रिलायंस और एनवीडिया भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का करेंगे निर्माण

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई/नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटिंग में अग्रणी अमेरिकी कंपनी एनवीडिया भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेंगे। दोनों कंपनियों ने भारत में एआई कम्प्यूटिंग अवसंरचना और एक नवाचार केंद्र बनाने के लिए एक समझौता किया है।

    मुंबई में आयोजित एनवीडिया एआई समिट 2024 में मुकेश अंबानी के साथ चैट सेशन के दौरान एनवीडिया के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सन हुआंग ने इसकी घोषणा की। जेन्सेन हुआंग ने कहा कि उनकी कंपनी ने भारत में एआई कम्प्यूटिंग अवसंरचना और एक नवाचार केंद्र बनाने के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि जियो अब दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन चुकी है। उन्‍होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का नया प्रमुख डेटा सेंटर नवीनतम एनवीडिया ब्लैकवेल एआई चिप का उपयोग करेगा। रिलायंस और एनवीडिया के बीच साझेदारी का उद्देश्य देश में एक मजबूत एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।

    कृत्रिम मेधा (एआई) चिप की प्रमुख वैश्विक अमेरिकी कंपनी एनवीडिया कॉर्प के सीईओ ने कहा कि रिलायंस और एनवीडिया मिलकर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे। एआई समिट में अंबानी और हुआंग ने एआई में भारत की बदलावकारी क्षमता और इस क्षेत्र में वैश्विक अगुवा के रूप में इसकी उभरती भूमिका पर चर्चा की। रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने इस अवसर पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत एनवीडिया के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद के साथ शुरुआत करेगा। हुआंग ने कहा कि इस साझेदारी में ऐसे एप्लिकेशन भी बनाए जाएंगे जिन्हें रिलायंस भारत में उपभोक्ताओं को प्रदान कर सकती है। उन्‍होंने कहा कि इस गठजोड़ के तहत हम एक नवाचार केंद्र भी खोलेंगे।

    उल्‍लेखनीय है कि एनवीडिया की भारत में छह स्थानों पर पहले से मौजूदगी है। एनवीडिया की डिजायनिंग बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे में की जाती है। चिप डिजायन करने में भारत पहले से ही विश्वस्तरीय है। एनवीडिया के इस ऐलान से इसमें और इजाफा हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर केस : तृणमूल युवा नेता के फोन से डेटा पुनः प्राप्त करेगी सीबीआइ
    Next Article बिहार में करें बिजनेस: बिहार सरकार ने लुधियाना में इन्वेस्टर समिट का किया आयोजन
    shivam kumar

      Related Posts

      Auto Draft

      May 8, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 8, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version