Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुजरात एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले शख्स को पकड़ा
    देश

    गुजरात एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले शख्स को पकड़ा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 26, 2024Updated:October 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पोरबंदर से एक आरोपित को पकड़ा है, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। आरोपित युवक कोस्ट गार्ड के शिप की मूवमेंट समेत उसके इक्विपमेंट आदि की जानकारी पाकिस्तान की किसी रिया नाम की युवती को भेजता था। आरोपित पोरबंदर रहने वाला है।

    एटीएस के एसपी के सिद्धार्थ ने शनिवार को अहमदाबाद में पत्रकारों को बताया कि पंकज कोटिया नामक आरोपित की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उस पर पिछले 2 महीने से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपित के खिलाफ मिली सूचना के सही पाए जाने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई जानकारी सामने आई। आरोपित पोरबंदर का रहने वाला है और एक तंबाकू फैक्टरी में काम करता है। इसके अलावा वह पिछले एक साल से कोस्टगार्ड की शिप पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान उसने अपना एक फोटो कोस्टगार्ड की शिप के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

    एटीएस के एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के फोटो के आधार पर पाकिस्तान निवासी रिया नाम की किसी युवती ने उसके साथ दोस्ती की। आरोपित पिछले आठ महीने से रिया को उसके वाट्सएप नंबर पर कोस्टगार्ड से संबंधित जानकारी शेयर किया करता था। इस दौरान आरोपित पंकज कोटिया ने रिया को शिप की मूवमेंट से संबंधित जानकारी, शिप में लगे इक्विवपमेंट एवं अन्य जानकारियां भी दीं। इसके एवज में आरोपित पंकज को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए कुल 26 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। एटीएस ने आरोपित का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेजा है। जांच में यह भी पता चला है कि रिया का मोबाइल नंबर भी भारत का है। पुलिस यह जांच में जुटी है कि भारत का सिमकार्ड रिया तक कैसे पहुंचा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बाहर निकाल कर फेंके सीएम हेमंत : शिवराज
    Next Article बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, झारखंड का भविष्य खतरे में है
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

      July 3, 2025

      रक्षा मंत्री पटना पहुंचे, विधानसभा चुनाव काे लेकर करेंगे मंथन

      July 2, 2025

      बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version