Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पुणे टेस्ट :  न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर सिमटी, भारत को 359 रनों का लक्ष्य
    स्पोर्ट्स

    पुणे टेस्ट :  न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर सिमटी, भारत को 359 रनों का लक्ष्य

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुणे। न्यूजीलैंड ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त अब 358 रन की हो गई है और भारत को यह मैच जीतने के लिए अब 359 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी केवल 156 रनों पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर 103 रनों की बढ़त हासिल की थी।

    दूसरी पारी में कप्तान टॉम लैथम ने खेली 86 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी
    पहली पारी में 103 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड ने एक टर्निंग विकेट पर दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लैथम ने 86 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लैथम के अलावा टॉम ब्लंडेल (41), ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 48) और विल यंग (23) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

    दूसरी पारी में भारत के लिए पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 विकेट चटकाए, सुंदर के अलावा रवींद्र जडेजा ने 3 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए।

    भारत की पहली पारी 156 रनों पर सिमटी, मिचेल सेंटनर ने लिए 7 विकेट
    इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी केवल 156 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (30), शुभमन गिल (30), रवींद्र जडेजा (38) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 18) ही कुछ संभलकर खेल सके। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर ने 7, ग्लेन फिलिप्स ने 2 और टिम साउथी ने 1 विकेट लिया।

    न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में बनाए 259 रन, डेवोन कॉनवे ओर रचिन रवींद्र ने लगाया अर्धशतक
    इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। रविचंद्रन अश्विन ने इसी स्कोर पर लैथम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। लैथमने 15 रन बनाए। अश्विन ने 76 के कुल स्कोर पर विल यंग को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। यंग ने 18 रन बनाए। इसके बाद कॉनवे और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। इस दौरान कॉनवे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 138 के कुल स्कोर पर कॉनवे को अश्विन ने आउट कर भारत को तीसरी सफलता सफलता दिलाई। कॉनवे ने 141 गेंदों पर 11 चौकों की बदौलत 76 रन बनाए।

    वाशिंगटन सुंदर का चला जादू
    यहां से वाशिंगटन सुंदर ने अपना जादू चलाया और कीवी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर जमकर नचाया। उन्होंने 197 के स्कोर पर रचिन रवींद्र को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। रवींद्र ने 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद सुंदर ने एक के बाद एक कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरु किया और अंत में मिचेल सेंटनर (33) को 259 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर न्यूजीलैंड की पारी समाप्त की। सुंदर ने 23.1 ओवर में 59 रन देकर 7 विकेट लिये, जबकि रविचंद्रन ने 3 विकेट लिए।

    भारत ने इस मैच में किये तीन बदलाव
    इसके पहले भारत ने इस मैच के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किये, केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया गया और शुभमन गिल वाशिंगटन सुंदर और आकाशदीप को शामिल किया गया।

    जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह स्पिनर मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, सस्ती हुई चांदी
    Next Article दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के बाद बांग्लादेश की कप्तानी छोड़ सकते हैं नजमुल 
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला हॉकी विश्व कप में भारत की अग्निपरीक्षा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत पर नजर

      August 17, 2026

      वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद, उंगली की चोट बनी वजह

      July 31, 2026

      राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version