Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
    दुनिया

    श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश के सभी नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दुनिया में एक संघर्ष चल रहा है। उसकी लपटों में विभिन्न देश झुलस रहे हैं। इस संघर्ष से जुड़े कुछ जोखिम हमारे देश श्रीलंका तक पहुंच गए हैं। उन्होंने यह टिप्पणी गुरुवार को पुट्टलम में नेशनल पीपुल्स पावर रैली के संबोधन में की।

    डेली न्यूज अखबार के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा, ”लगभग दो सप्ताह पहले रिपोर्टों में इस वैश्विक स्थिति से संबंधित एक संभावित घटना का संकेत श्रीलंका को दिया गया। हमने संबंधित क्षेत्रों में तेजी से सुरक्षा बढ़ा दी है। जब खुफिया रिपोर्ट आती है तो हम मीडिया में चर्चा नहीं करते। इसके बजाय, हम इनपुट पर जिम्मेदारी से कार्य करते हैं। हमारा कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हमने खुफिया जानकारियों के आधार पर फौरन जांच शुरू की और कई संदिग्धों को हिरासत में लेने में सफल रहे। हालांकि, इसका प्रचार नहीं किया गया, न ही मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की गई।”

    उन्होंने कहा कि एक सरकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी किसी भी खतरनाक घटना को होने से रोकना है। खुफिया इनपुट पर बिना घबराहट के काम किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वह पुलिस, खुफिया सेवाओं और सुरक्षा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहे।

    उल्लेखनीय है पिछले दिनों भारत ने खुफिया इनपुट दिया था कि श्रीलंका में इजराइल के नागरिकों पर हमला हो सकता है। इस इनपुट के आधार पर श्रीलंका ने अपने तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर इस खतरे को टालने में सफलता पाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाने के लिए आम सहमति बनाने के प्रयास तेज    
    Next Article अजय देवगन की नई फिल्म ‘नाम’ की घोषणा
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version