Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»साप्ताहिक शेयर समीक्षा ः लगातार चौथे सप्ताह बाजार गिरावट का शिकार
    बिजनेस

    साप्ताहिक शेयर समीक्षा ः लगातार चौथे सप्ताह बाजार गिरावट का शिकार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेंसेक्स 1,822 अंक और निफ्टी 673 अंक टूटे
    – निवेशकों को 20.72 लाख करोड़ का नुकसान
    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के लिए 25 अक्टूबर को खत्म हुआ कारोबारी सप्ताह एक बार फिर बड़ी गिरावट वाला सप्ताह साबित हुआ। शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह कमजोरी बनी रही। इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। बीएसई का सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 1,822.46 अंक यानी 2.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,402.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 673.25 अंक यानी 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट के कारण अगस्त 2023 के बाद घरेलू शेयर बाजार में पहली बार सबसे लंबी साप्ताहिक बिकवाली का सिलसिला देखा गया।

    शेयर बाजार में साप्ताहिक आधार पर आई इस कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 25 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के बाद घट कर 437.43 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि इसके पहले के यानी 18 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के बाद इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 458.15 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को 21 से 25 अक्टूबर के साप्ताहिक कारोबार से करीब 20.72 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    21 से 25 अक्टूबर तक के कारोबार के दौरान बीएसई के लार्ज कैप इंडेक्स में 3.21 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। लार्ज कैप इंडेक्स में शामिल कंपनियों में से एबीबी इंडिया, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, सिमेंस, इंडसइंड बैंक, बंधन बैंक, इंडस टावर्स, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, अडाणी एंटरप्राइजेज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और डीएलएफ के शेयर में साप्ताहिक आधार पर 10 से लेकर 22 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

    लार्ज कैप की तरह बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में भी पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान 5.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों में से सुप्रीम इंडस्टरीज, राजेश एक्सपोर्ट्स, एलएंडटी फाइनेंस, वोडाफोन आइडिया, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स और एसजेवीएन के शेयर 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक लुढ़क गए।

    पिछले सप्ताह सबसे अधिक गिरावट बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में दर्ज की गई। 21 से 25 अक्टूबर के बीच हुए कारोबार के दौरान स्मॉलकैप इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 7.3 प्रतिशत टूट गया। स्मॉलकैप कंपनियों में से आरबीएल बैंक, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, पीएनसी इंफ्राटेक, पूनावाला फिनकॉर्प, हुहतमाकी इंडिया, जीबीएस फार्मा, चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और केपीआईटी टेक्नोलॉजी के शेयरों में 20 से लेकर 32 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि स्मॉलकैप की कुछ कंपनियां ने साप्ताहिक आधार पर 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक मुनाफा भी कमाया। इन कंपनियों में सिटी यूनियन बैंक, केयर रेटिंग्स, दीपक फर्टिलाइजर्स, टाईमेक्स ग्रुप इंडिया और अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया के नाम शामिल हैं।

    मार्केट प्राइस वैल्यू के हिसाब से देखा जाए तो शेयर बाजार की हलचल की वजह से 25 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और लार्सन एंड टूब्रो मार्केट प्राइस वैल्यू में गिरावट के मामले में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के मार्केट प्राइस वैल्यू में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई।

    मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान भी मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और चीन द्वारा दिए गए आर्थिक राहत पैकेज के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाली करते रहे। विदेशी निवेशकों के जोरदार आउटफ्लो के कारण मार्केट सेंटीमेंट लगातार बिगड़ते गए। इसके साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर में खत्म हुई दूसरी तिमाही के दौरान कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी बाजार की गिरावट में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण भी ग्लोबल सेंटीमेंट्स में पॉजिटिविटी नहीं आ सकी है, जिसका असर अमेरिका समय दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में गिरावट के रूप में नजर आ रहा है।

    अलकनंदा फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ रमेश गौतम के मुताबिक घरेलू बाजार के ऊंचे वैल्यूएशन के कारण भी लंबे समय से करेक्शन होने की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे में मिडिल ईस्ट के तनाव और घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने करेक्शन के लिए एक ट्रिगर का काम किया है, जिसकी वजह से अक्टूबर के महीने में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इस बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट का शिकार हो चुके हैं। रमेश गौतम का कहना है कि वैश्विक मोर्चे से अभी भी निगेटिविटी बढ़ाने की ही खबरें आ रही हैं, इसलिए घरेलू शेयर बाजार में भी जल्दी सुधार आने के आसार कम ही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में धुर्वा डैम से मिला युवती का शव 
    Next Article मैक्सिकोः भीषण सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

      May 17, 2025

      आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

      May 17, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version