Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पंजाब पुलिस ने पांच सौ करोड़ की हेरोइन के साथ दो को गिरफ्तार किया
    देश

    पंजाब पुलिस ने पांच सौ करोड़ की हेरोइन के साथ दो को गिरफ्तार किया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 27, 2024Updated:October 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैफीन, डीएमआर और विदेशी पिस्तौल बरामद
    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करों का पर्दाफाश करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

    पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने अमृतसर के बाबा बकाला कस्बे से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपितों का सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ भुल्लर विदेश से यह नेटवर्क को चला रहा था। डीजीपी ने बताया कि उक्त सभी खेप सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन यूनिट में उक्त एफआईआर दर्ज की गई है।

    बीते दिनों पुलिस द्वारा एक खेप पकड़ी गई थी, उक्त आरोपितों की पूछताछ में इस रिकवरी की इनपुट मिली थी। पुलिस पिछले काफी समय से उक्त एरिया में ट्रैप और रेकी कर रही थी। नशे की यह खेप जलमार्ग के जरिए पंजाब तक पहुंचायी गयी है। इस खेप के साथ टायरों की बड़ी रबर ट्यूब भी बरामद की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि जलमार्गों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजूनियर एनटीआर ने शुरू की ‘वॉर 2’ की शूटिंग
    Next Article कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने जनसंपर्क अभियान चलाया
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version