रांची। हटिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने रविवार को मधुकम, बजरा, हेहल, पुंदाग, हरमू में पदयात्रा और बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से हटिया में बदलाव और उन्हें एक मौका देने की अपील की। शाहदेव ने कहा कि हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। लोगों की उम्मीदों पर जनप्रतिनिधि ने पानी फेर दिया है। आम जनता समस्याओं को लेकर काफी परेशान हैं। इसलिए इस बार बदलाव के लिए वोट करें और एक मौका जरूर दें। जनसंपर्क अभियान में रिशु रितेश, झामुमो नेता बीरू तिर्की, महादेव उरांव, बिगल उरांव, सतेंद्र शेखर कुमार, सूरज तिर्की, सागर सिंह, राहुल गुप्ता, नीलिमा देवी, रेणु देवी, रेखा सिंह, निरूपमा देवी, अर्चना देवी, अजय भगत, अरविंद मिश्रा, दीपू सिन्हा, राजेश गोप सहित काफी संख्या कांग्रेस, झामुमो के कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

