Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»फार्मा सेक्टर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा हैः नड्डा
    देश

    फार्मा सेक्टर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा हैः नड्डा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2024Updated:October 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और देशभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय और श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में कई स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय 12,855 करोड़ रुपये से अधिक है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, प्रतापराव जाधव इस अवसर पर शोभा करंदलाजे और दक्षिणी दिल्ली सांसद (लोकसभा) रामवीर सिंह बिधूड़ी भी उपस्थित थे।

    इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जो योजनाएं बनाईं, जो कार्यक्रम बनाएं, जो नीतियां बनाईं, वो स्वास्थ्य को नई दिशा में ले जाने में कारगर सिद्ध हुईं हैं। ये योजनाएं भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के साथ आम व्यक्ति को उसका लाभ पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फार्मा सेक्टर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। विगत 10 वर्षों में देश में 22 ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) स्थापित किए गए। धनतेरस के दिन को स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को समर्पित किया है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज प्रस्तुत की गई स्वास्थ्य नीति की दो विशेषताएं हैं। पहली, यह कि स्वास्थ्य नीति होलिस्टिक है यानी समग्र है; इसमें निवारक, प्रचारात्मक, उपचारात्मक, पुनर्वासात्मक और उपशामक सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया है। दूसरी यह कि सभी विधाओं को एक छत के नीचे लाकर आपने स्वास्थ्य नीति को और समृद्ध किया है। जो बहुत महत्वपूर्ण है और इसे हमेशा याद रखा जाएगा।

    उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्र सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति, किसी भी महिला, किसी भी जाति, किसी भी समुदाय और किसी भी क्षेत्र के लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करेगी और उनके इलाज की निःशुल्क व्यवस्था करेगी औऱ यह सुविधा जीवन भर उपलब्ध रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमारुति सुजुकी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 18 फीसदी घटकर 3,102 करोड़ रुपये
    Next Article शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की शानदार रिकवरी
    shivam kumar

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version