Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जांच एजेंसियों को टूल्स की तरह इस्तेमाल कर रही है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    जांच एजेंसियों को टूल्स की तरह इस्तेमाल कर रही है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव को जीतने के लिए भाजपा जांच एजेंसियों को टूल्स की तरह इस्तेमाल कर रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि मैंने पांच दिन पहले ही ये बात कही थी। भाजपा के राजनीतिक फेल्योर के कारण उनको जांच एजेंसियों का सहारा लेना पड़ रहा है। भाजपा उन्हें अपना टूल कीट की तरह इस्तेमाल करना चाहती है।

    भट्टाचार्य ने मंगलवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जांच एजेंसी से पूछना चाहता हूं कि आप समय कैसे चुनते हैं और पात्र कहां से लाते हैं। अगर यही करना है तो इसका फल क्या है। आप जांच कर रहे है उसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन उसका क्या नतीजा आ रहा है, इस बात को साफ करना चाहिये। उन्होंने पूछा कि क्यों सूत्रों के हवाले से चीजों को बाहर लाते हैं।

    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस कथन का हवाला दिया जिसमें, कहा गया है कि ईडी की कार्रवाई पॉलिटिकल मंसूबे के तहत होती है। सुप्रियो ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास आज कोई मुद्दा नहीं है। इतने समय के बाद साबित हो गया है कि ये लोग घुसपैठ पर नहीं बोल सकते है और ना ही परिवारवाद पर कुछ कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार पूछने के बाद भी केंद्र सरकार ये नहीं बता रहीं है कि घुसपैठ कहां से हुई है।

    उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच एक भी सार्थक मुद्दा यह लोग नहीं ला पाये। उन्होंने कहा कि हमने कल सवाल उठाया था कि रिटर्निंग अफसर गढ़वा के हैं, ऊपर से आदेश का पालन करते हुए एक प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार किया गया। लेकिन हमारे प्रत्याशी का उसी मामले पर नामांकन रिजेक्ट किया गया। यानी कि निर्वाचन आयोग को भी निर्देश है कि एक तरफा भाजपा की जीत पक्की करनी है वरना आप पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपनी भाषा की मर्यादा भी भूल गये हैं। कोई मारने खदेड़ने की बात करता है तो कोई बंटने और कटने की बात करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनतेरस में खरीदारों की उमड़ी भीड़
    Next Article कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची  
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली: हेमंत सोरेन

      September 16, 2025

      झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं: राकेश सिन्हा

      September 16, 2025

      पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों ने करायी सूर्या हांसदा की हत्या: दीपक प्रकाश

      September 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीतिक रूप से बेहद सफल रहा पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा
      • झारखंड में जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली: हेमंत सोरेन
      • सुप्रीम कोर्ट का धर्मांतरण कानूनों पर झारखंड समेत आठ राज्यों को नोटिस
      • झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं: राकेश सिन्हा
      • पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों ने करायी सूर्या हांसदा की हत्या: दीपक प्रकाश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version