Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हेमंत सरकार ने महिला सशक्तिकरण सहित भाजपा की सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया: शिवराज
    राजनीति

    हेमंत सरकार ने महिला सशक्तिकरण सहित भाजपा की सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया: शिवराज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह ने दी झारखंड वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
    -झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार आएगी,लूट ,भ्रष्टाचार का अंधेरा छटेगा, विकास का प्रकाश फैलेगा
    -हेमंत सोरेन ने 144 वायदे किए थे, कोई पूरा नहीं किया
    रांची । केंद्रीय कृषि मंत्री एवं भाजपा झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार रहते हुए झारखंडवासी सुखी नहीं रह सकते। झारखंड में आज घोर अंधकार है। कुशासन का अंधकार है। भ्रष्टाचार का अंधकार है। झारखंड में विकास ठप पड़ा हुआ है। झारखंड में कानून और व्यवस्था पर अंधकार छाया हुआ है। 7400 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई है। 8000 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी है। अपहरण, डकैती, लूट अंधेरा बनकर छाया हुआ है। झारखंड की मां बहन और बेटी अंधकार में है। झारखंड में रोटी और माटी संकट और अंधेरे में है। झारखंड को अगर बचाना है दीपावली के बाद जो चुनाव होने वाले हैं उसमें जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार लेकर आए। तभी विकास का प्रकाश फैलेगा। झारखंड में विकास के सूर्योदय का उदय होगा। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं। वे चाईबासा और गढ़वा में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले 2 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। वे 3 नवंबर को तीन सभा करेंगे। झारखंड से अंधेरा छंटे, इसलिए भारतीय जनता पार्टी का अभियान शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, प्रदेश की सारी लीडरशिप और प्रमुख नेता झारखंड में चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। झारखंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में केंद्र सरकार और झारखंड में एनडीए की सरकार चाहिए।

    श्री चौहान ने कहा के प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन में जो पैसा भेजो, उसका कहीं काम पूरा नहीं हुआ। पैसा भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गया। पीएम जनमन आवास भी भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गया। मनरेगा में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। जो काम किया भी गए, वह जनता तक पहुंचे नहीं और जमीन पर उतरे नहीं। इसलिए झारखंड में एनडीए की सरकार की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है विकास। यह 2014 से 2019 के भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रघुबर दास के कार्यकाल में दिखा। उनके कार्यकाल जो विकास हुआ, इस बारे में लोग चर्चा करते हैं। आगे भी भाजपा के यही प्रण है। झारखंड की रोटी, बेटी, माटी हम बचाएंगे। विदेशी घुसपैठियों को रोकेंगे। भारत में रहने वाला हर नागरिक हमारा भाई है। चाहे वह किसी जाति धर्म का हो, लेकिन विदेशी घुसपैठिए चुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा। झारखंड के नौजवानों को रोजगार का विकास मिले इस बाबत पहले कैबिनेट में ही 2 लाख 87 हजार खाली पदों को भरने का फैसला होगा। कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट निकलेगा और कब नियुक्ति पत्र वितरण होगा, इसका कैलेंडर बनाया जाएगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में दौड़ने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के युवाओं को 2 साल तक 2000 रुपए महीने दिए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण का काम पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कर रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा सरकार हर महीने बहनों के खाते में पैसे भेजे रही हैं। हेमंत सरकार ने झारखंड की महिला और बेटियों को ठगा है। चार साल 10 महीने उन्होंने कुछ नहीं किया। अंतिम समय में 1000 रुपए उनके खाते में भेज रही है। यहां भाजपा एनडीए की सरकार बनने के बाद हर महीने की 11 तारीख को मां बहनों के खाते में 2100 रुपए डाले जाएंगे।

    श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के समय महिला सशक्तिकरण के लिए 50 लाख रुपए तक की रजिस्ट्री 1 रुपए में कर रही थी। हेमंत सरकार ने इसे बंद कर दिया और महिला सशक्तिकरण की बात करती है। भाजपा सरकार प्रति एकड़ 5000 रुपए किसानों को देती थी। हेमंत सरकार ने इसे भी बंद कर दिया। जितनी कल्याणकारी योजनाएं महिला सशक्तिकरण की थी, सभी को हेमंत सरकार ने बंद कर दिया। जब चुनाव सिर पर आ गया तो 2 महीने के लिए मंईयां सम्मान योजना लाई और 1000 रुपए महिलाओं को दे रही है। हेमंत सरकार ने प्रति महीने चूल्हा खर्च 2000 रुपए देने का वादा किया था। उसे पूरा नहीं की। सरकार ने 144 वायदे किए थे। इनमें से कोई पूरा नहीं किया। यह झूठ बोलने वाले लोग हैं। इस पर जनता भरोसा नहीं करेगी।

    झारखंड चुनाव प्रभारी ने कहा कि हेमंत सरकार ने यहां लोकतंत्र की हत्या कर दी है। झारखंड की धरती को संकट में डाला है। वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को चाहे जो कहें। ये बीजेपी है और इसके कार्यकर्ता चुनाव में हर जगह जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी जनता की भलाई, राज्य के कल्याण और विकास के लिए काम करती है। भारतीय जनता पार्टी ने ही झारखंड अलग राज्य का गठन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने इसका निर्माण कराया। कार्यकर्ता आते हैं और चुनाव में काम करते हैं।

    श्री चौहान ने कहा कि संस्थाएं अपना काम करती है, जो गड़बड़ी करते हैं उनपर कार्रवाई होने से किसी अन्य पर दोष डालते हैं। यह उनकी मानसिकता है। वह चुनाव जीत जाते हैं तो खुद चमत्कार कर दिए और हार जाते हैं तो चुनाव आयोग ने हरा दिया। उन्हें शर्म आनी चाहिए। भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे परिपक्व लोकतंत्र है। इसका उदाहरण सारी दुनिया में दिए जाते हैं। यही चुनाव आयोग चुनाव करवाता है तो तेलंगाना में सरकार कैसे बन जाती है। जम्मू कश्मीर में कैसे उनकी सरकार बन जाती है। यह चुनाव आयोग पर उंगली उठाना बंद करें। असली संविधान पर खतरा तो यह है यह संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाते हैं, जिससे लोकतंत्र पर भरोसा कम नहीं हो सकता। परिपक्व लोकतंत्र है। सारी दुनिया भारत के लोकतंत्र की दुहाई देती है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना विस्तृत घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसमें सारे दृष्टिकोण स्पष्ट होंगे।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाइबासा में नाराज कार्यकर्ताओं से मिले हिमंता बिस्वा सरमा
    Next Article प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुजरात, 280 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण  
    shivam kumar

      Related Posts

      होमगार्ड जवानों के वेतन भुगतान की मांग काे लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      May 25, 2026

      रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

      May 25, 2026

      देवघर के 48वें उपायुक्त बने सौरभ कुमार भुवानिया, संभाला पदभार

      May 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
      • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
      • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
      • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version