Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चुनाव से ऐन पहले डोनाल्ड का ट्रम्प कार्ड- कमला ने हिंदुओं की अनदेखी की, मैं सुरक्षा दूंगा
    दुनिया

    चुनाव से ऐन पहले डोनाल्ड का ट्रम्प कार्ड- कमला ने हिंदुओं की अनदेखी की, मैं सुरक्षा दूंगा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के पांच दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंदू मतदाताओं को रिझाने के लिए अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ”बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूँ। भीड़ उन पर हमला कर रही है, लूटपाट कर रही है जो पूरी तरह अराजकता की स्थिति है।”

    ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर दावा किया है कि उनके कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने कमला हैरिस व बाइडेन पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इसराइल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक तबाही मचा चुके हैं, लेकिन हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और ताकत के जरिए शांति वापस लाएंगे।

    ट्रम्प ने पहली बार बांग्लादेश के मुद्दे पर अपनी टिप्पणी की है। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर छात्रों व कट्टरपंथियों के प्रदर्शन के बाद 5 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक घटनाएं हुईं और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई।

    ट्रम्प ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्ता में आने पर कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि ”हम उनकी आजादी के लिए लड़ेंगे। हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे।”

    उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है। इस चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमर्शियल गैस सिलेंडर 62 रुपये तक महंगा, नई दरें लागू
    Next Article स्पेनः विनाशकारी बाढ़ में 150 से अधिक लोगों की जान गई, तलाशी अभियान जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version