Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कमला और डोनाल्ड के बीच तेज हुई जुबानी जंग 
    दुनिया

    कमला और डोनाल्ड के बीच तेज हुई जुबानी जंग 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग दिलचस्प हो गई। दोनों मतदाताओं के सामने एक-दूसरे को कमतर आंक रहे हैं।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर की अनुसार कमला हैरिस और डोनाल्ड जे. ट्रंप ने शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के युद्ध पर अपनी राय रखी। ट्रंप ने कहा कि वह अगर चुनाव जीते तो यूक्रेन में युद्ध समाप्त होगा। अगर वह राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। वह चुनाव जीते तो तृतीय विश्व युद्ध को नहीं होने देंगे।

    उल्लेखनीय है कि कमला हैरिस पहले ही कह चुकी हैं कि ट्रंप अगर राष्ट्रपति होते तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब तक कीव में होते। ट्रंप यह क्यों नहीं समझते कि पुतिन किसी के सगे नहीं। पुतिन खुद के लिए ट्रंप को भी धोखा देने से भी नहीं चूकेंगे।

    कमला हैरिस ने कहा, ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं
    कमला हैरिस ने विस्कॉन्सिन में पत्रकारों से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो आदर्श बनने की हमारे लोगों और बाकी दुनिया के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं भूमिका को समझे। वह राष्ट्रपति बनने पर अपने विरोधियों की बात सुनेंगी। ट्रंप अपना पूरा समय अमेरिकियों को एक-दूसरे पर उंगली उठाने के लिए उकसाने में बिताते हैं। वह अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने का षड्यंत्र रचते हैं। ट्रंप राजनीतिक विरोधियों को अपना दुश्मन मानते हैं। हमेशा बदला लेने की फिराक में रहते हैं। हैरिस ने कहा कि वह लोकतंत्र में भरोसा करती हैं। वह अपने मंत्रिमंडल में रिपब्लिकन नेता को भी शामिल करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके और ट्रंप के बीच यही बड़ा फर्क है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हैरिस की आर्थिक नीतियां आपदा, वह जीते तो चमत्कार करेंगे
    डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन के डेट्रॉयट में कहा कि कमला हैरिस की आर्थिक नीतियां आपदा हैं। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो नए आर्थिक चमत्कार करेंगे। अमेरिकी उत्पादों के निर्माण एवं उनकी खरीद को बढ़ावा देंगे। अमेरिकी नागरिकों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि हैरिस के विफल आर्थिक एजेंडे ने हाल में प्राइवेट सेक्टर की लगभग 30,000 नौकरियां और पिछले कुछ समय में विनिर्माण क्षेत्र की लगभग 50,000 नौकरियां खत्म कर दीं। हैरिस की आर्थिक नीतियां राष्ट्र को बर्बाद कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल के हमले में हमास का मजबूत मोहरा इज अल-दीन कसाब मारा गया
    Next Article छठ पर्व पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वालों के लिए आज से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version