Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»केंद्र ने 1000 करोड़ के वित्तीय सहायता का भेजा था प्रस्ताव, हेमंत ने नहीं दिखायी रुचि : बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    केंद्र ने 1000 करोड़ के वित्तीय सहायता का भेजा था प्रस्ताव, हेमंत ने नहीं दिखायी रुचि : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर फिर निशाना साधा है। कहा है कि पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर लाखों रोजगार सृजित करने के लिए केंद्र सरकार ने 1000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। लेकिन दुर्भावना से ग्रसित हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव के लिए कोई योजना भेजने में रुचि नहीं दिखायी। अनुमानित था कि इस प्रस्ताव के माध्यम से 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होने थे और झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में लगभग 15% की वृद्धि दर्ज होती। पर हेमंत सोरेन ने 10 हजार युवाओं की नौकरियों और राज्य की प्रगति को दांव पर लगा दिया।

    कई स्कीमों को अहंकार के चलते ठुकरा दिया
    बाबूलाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि 5 सालों में ऐसी सैकड़ों स्कीमें हैं, जिसमें हेमंत सोरेन सरकार ने केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद को अपने अहंकार के चलते ठुकरा दिया। जहां एक ओर प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी के झूठे वादे ने युवाओं की कमर तोड़ दी, वहीं दूसरी ओर अहंकार और झारखंड विरोधी सोच ने लाखों नौकरियों की संभावनाओं को हकीकत में लागू होने से पहले ही मिट्टी में मिला दिया। इस नकारात्मक राजनीति ने झारखंड के लाखों परिवारों को पलायन, बेरोजगारी और भुखमरी का दंश झेलने को मजबूर कर दिया है।

    राज्य सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा नशे का व्यापार
    राज्य सरकार के सरंक्षण में चोरी, अपहरण, हत्या, बलात्कार, बालू तस्करी, अवैध खनन और नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। झारखंड में हर दिन 173 चोरी, छिनतई, डकैती, हत्या, बलात्कार, धमकी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। झारखंड में प्रत्येक घंटे औसतन 8 आपराधिक घटनाएं सरकार के सरंक्षण में होती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 03 नवंबरः ऑपरेशन कैक्टस की कामयाबी
    Next Article हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार में स्थापित किया कीर्तिमान, मंत्री-अधिकारी मचा रखे हैं लूट : गौरव वल्लभ
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version