Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 4 नवंबरः ‘मानव कंप्यूटर’ शकुंतला देवी का जन्म
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 4 नवंबरः ‘मानव कंप्यूटर’ शकुंतला देवी का जन्म

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गणित की बड़ी से बड़ी गणना पलभर में हल करने देने वाली ‘मानव कंप्यूटर’ शकुंतला देवी का 4 नवंबर, 1929 को बंगलुरू में जन्म हुआ। वह कंप्यूटर से भी तेज गणना करने में सक्षम थीं। 18 जून, 1980 को उन्होंने इंपीरियल कॉलेज, लंदन में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणनफल सिर्फ 26 सेकंड्स में बता दिया था। उनकी इस प्रतिभा के कारण उन्हें मानव कंप्यूटर कहा जाने लगा।

    3 साल की उम्र में ही संख्याओं की गणना की असाधारण प्रतिभा उनमें नजर आने लगी। बचपन बेहद तंगहाली में गुजरा। पिता सर्कस के कर्मचारी थे। पिता के साथ ताश खेलने के दौरान उन्होंने संख्यात्मक गणना की अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसे उनके पिता ने पहचान लिया। दुनिया के सामने उनकी यह असाधारण प्रतिभा मैसुरू यूनिवर्सिटी और अन्नामलाई यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रमों से सामने आई। उस समय उनकी उम्र महज छह साल थी। 1944 में वे अपने पिता के साथ लंदन गईं। धीरे-धीरे लंदन, अमेरिका और यूरोप में भी उनकी अंकगणितीय क्षमता की चर्चा होने लगी। 1982 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। खास बात यह है कि गरीबी की वजह से शकुंतला देवी की औपचारिक शिक्षा हुई ही नहीं।

    शकुंतला देवी ने लेखन में भी जबर्दस्त छाप छोड़ी। अपने पसंदीदा विषय गणित पर तो लिखा ही, ज्योतिष शास्त्र के बारे में भी लिखा। गणित और पहेलियों के बारे में जहां उन्होंने ‘फन विद नंबर्स’, ‘मैथब्लीट’ और ‘पजल्स टू पजल्स यू’ जैसी किताबें लिखीं, ज्योतिष शास्त्र पर ‘ऐस्ट्रॉलजी फॉर यू’ लिखी। 21 अप्रैल, 2013 को बेंगलुरु के एक अस्पताल में किडनी की बीमारी से उनका निधन हो गया। उनके जीवन पर आधारित एक हिंदी फिल्म भी बनी।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1509- अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।

    1619- फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।

    1822- दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।

    1856- जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

    1875- अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुई।

    1911- अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।

    1984- ओबी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।

    1997- सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।

    2000- संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।

    2002- चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।

    2003- श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।

    2005- संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।

    2008- केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया।

    2015 – दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।

    जन्म

    1618- औरंगज़ेब- मुग़ल शासक।

    1845- वासुदेव बलवन्त फड़के- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

    1876- भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी।

    1889- जमनालाल बजाज- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।

    1911- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी।

    1925- ऋत्विक घटक- लेखक और फ़िल्मकर्मी।

    1925- छबीलदास मेहता- गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री थे।

    1925- फ़ादर वालेस- स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी थे।

    1929- शकुन्तला देवी- गणितज्ञ।

    1932- जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।

    1934- विजया मेहता- भारतीय सिनेमा की उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।

    1944- पद्मावती बंदोपाध्याय – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला एयर मार्शल हैं।

    1955- रीता भादुड़ी – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।

    1955- डेविड जूलियस- अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार (2021) विजेता।

    1970- तब्बू- फ़िल्म अभिनेत्री।

    निधन

    1970- शंभू महाराज- कथक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस (सप्ताह)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने
    Next Article छह नवंबर से पुलिसकर्मी पहनें शीतकालीन वर्दी : पुलिस मुख्यालय
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version