Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ में हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा
    Top Story

    रामगढ़ में हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पतरातू थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ इलाके से हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है।

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें एक अपराधी की हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस को बताया गया था कि तिलैयाटांड़ के आसपास एक व्यक्ति को हिरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल नं. (जेएच 02 जेड 5198) पर अवैध आर्म्स के साथ देखा गया है, जो कुछ देर में तिलैयाटांड़ से पीटीपीएस हास्पिटल की ओर जाने वाला है।

    पुलिस ने तिलैयाटांड में अलग-अलग टीमें बनाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक काला रंग का हीरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल का चालक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। पीछा कर मोटरसाईकिल को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान पीटीपीएस न्यू मार्केट निवासी अंशुमन कुमार के रूप में की गई। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक लोडेड देशी कट्टा मिला। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि अंशुमन किसी गिरोह से तो संबंध नहीं रखता है। चुनाव के समय हथियार लेकर घूमना बड़ी बात है। उन्हें यह भी संदेह है कि अंशुमन रंगदारी मांगने के लिए इस हथियार का उपयोग करता होगा। हालांकि, अभी इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच अभी बाकी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर: बाबूलाल मरांडी
    Next Article ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया भाई दूज
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version