Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोल्हान आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, 5 नवंबर को राजनाथ सिंह की चुनावी सभा
    झारखंड

    कोल्हान आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, 5 नवंबर को राजनाथ सिंह की चुनावी सभा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान फतह करने के मिशन में जुट गई है। तीन दिनों में कोल्हान प्रमंडल में भाजपा ने तीन बड़ी जनसभा की तैयारी की है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित  भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आगामी 3, 4 और 5 नवंबर को क्रमशः नरसिंहगढ़, चाईबासा और जमशेदपुर में पार्टी की ओर से विशाल जनसभा की तैयारी की गई है। जहां 3 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुर्वी सिंहभूम जिले के नरसिंहगढ़ हाट मैदान में सुबह 11 बजे विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और पहुंचने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 5 नवंबर को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह साकची स्थित आमबगान मैदान में दोपहर 1 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

    अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कोल्हान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभा की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरसिंहगढ़ के हाट मैदान, चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान एवं साकची स्थित आमबगान मैदान में होने वाली विशाल जनसभा ऐतिहासिक और भव्य रूप में सफल होगी। अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, गिरती स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खनिज संपदाओं की लूट से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की कोल्हान की सभी सीटों पर बड़ी विजय होगी और झारखंड में विकास, जनसेवा और सुशासन को समर्पित भाजपा की सरकार बनेगी। श्री काले ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजनों से सभा में शामिल होने और तानाशाह और निरंकुश झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर खिसका भारत
    Next Article  पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत नवंबर के अंतिम सप्ताह में, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
    shivam kumar

      Related Posts

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version