Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमित शाह ने भाजपा की विजय संकल्प सभा में झारखंड की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
    देश

    अमित शाह ने भाजपा की विजय संकल्प सभा में झारखंड की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस झारखंड सरकार को बदल दीजिए। हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ कर फेंक दीजिए।

    शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन गरीबों की बात करते हैं। मैं पूछने आया हूं कि पांच साल में अपने परिवार के अलावा किसी का भला किया हो तो उसकी सूची लाइए। नरेन्द्र मोदी ने बिजली दी, पानी दी, पांच लाख तक मुफ्त में इलाज कराया। हेमंत बाबू आपने कुछ किया है तो मुझे जरूर बताइए। कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ मिला था। मंत्री आलमगीर के घर से 30 करोड़ मिला। ये पैसा किसका है। ये पैसा आपका है। आप चिंता मत करो। कमल फूल की सरकार बनाओ उनको जेल की सलाओं के पीछे डालने का काम भाजपा करेगी।

    शाह ने कहा कि आपने मोदी को तीसरी बार पीएम बनने का मौका दिया। राम मंदिर का राहुल गांधी, लालू यादव, हेमंत सोरेन विरोध करते रह गये। मोदी ने मंदिर बनवा भी दिया और प्राण प्रतिष्ठा भी करवा दिया। इनलोगों ने आजतक कश्मीर के मसलों को उलझाकर रखा। मोदी ने 2019 को धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया। झारखंड में घुसपैठिए हमारी बेटियों को फंसा रहे हैं। रोटी, बेटी और माटी की रक्षा हेमंत सोरेन नहीं कर पाएंगे। झारखंड को घुसपैठियों से केवल भाजपा बचा सकती है। हम एक-एक घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकालेंगे। आप एक बार कमल फूल पर और हेलीकॉप्टर पर वोट देकर देखो।

    शाह ने कहा कि यहां पर नक्सलवाद का बोलबाला था। पांच साल में हमनें नक्सलवाद को उखाड़कर फेंक दिया। आपलोग बालू माफिया से परेशान है या नहीं है। आप कमल को जिताओ, बालू माफिया जेल की सलाखों के पीछे होंगे। हेमंत सोरेन की सरकार दलित विरोधी है। पिछड़ा विरोधी है। कांग्रेस भी दलित, आदिवासी विरोधी है। झारखंड में भाजपा की सरकार आने पर दलहन में एमएसपी, धान 3100 रुपये के दाम पर भाजपा खरीदेगी। झारखंड की माटी बेटी और रोटी की हर हाल में भाजपा सरकार रक्षा करेगी। उन्होंने चतरा से एनडीए प्रत्याशी जनार्दन पासवान और सिमरिया से भाजपा प्रत्याशी कुमार उज्जवल को जिताने की अपील की।

    गृह मंत्री ने नक्सलवाद को भी झारखंड की बड़ी समस्या बताया और कहा कि वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को झारखंड ही नहीं पूरे देश में जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। भाजपा सरकार बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, गृहणियों को दीपावली और रक्षाबंधन के त्योहार में मुफ्त सिलेंडर, गो गो दीदी योजना सहित झारखंड के धार्मिक स्थलों को समृद्ध करेगी। भाजपा सरकार का लक्ष्य झारखंड को खुशहाल प्रदेश बनाना है। बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ को तीर्थ क्षेत्र बनाने के लिए 500-500 करोड़ खर्च करेंगे। राज्य के प्रमुख देवी मंदिर देवड़ी मंदिर, भद्रकाली मंदिर को भगवती सर्किट बनाने का काम होगा। यह चुनाव माटी, रोटी व बेटी बचाने का चुनाव है। चुनाव झारखंड से हमेशा के लिए नक्सलवाद से मुक्त करने का चुनाव है। गृह मंत्री ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में अपार जनसंख्या समर्थन देने की अपील की ताकि प्रदेश मोदी सरकार के साथ मिलकर चौमुखी विकास कर सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्टूबर में लगातार बिकबाल बने रहे विदेशी निवेशक, स्टॉक मार्केट में बेचे गए 94,017 करोड़ के शेयर
    Next Article अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं आदिवासी : कल्पना सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा

      November 22, 2026

      शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार

      November 22, 2026

      मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version