Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमाे, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व : पीएम मोदी
    Top Story

    झामुमाे, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व : पीएम मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साेमवार कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है। घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं। अदालत में भी इन्होंने झूठ बोल दिए। आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। रोटी, बेटी और माटी की पुकार को याद रखिए और झारखंड की पहचान बचाइए। झारखंड में एनडीए की सरकार बनाइए। आदिवासी बेटियों के नाम जमीन करने के लिए कानून बनाया जाएगा।

    झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और शहीद पोटो हो की भूमि है। झारखंड की भूमि जनजातीय गौरव और आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है। यह भूमि हमारे हो आदिवासी वीरों की गाथा गाती है। आज फिर कोल्हान में जेएमएम अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकन के लिए जनता ने कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है कि इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है। दोनों रैलियों को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भाजपा यहां ऐतिहासिक मतों के साथ सरकार बनाएगी। पूरा झारखंड एक सुर में कह रहा है कि रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा की सरकार।

    मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए आदिवासी आकांक्षा और उनका स्वाभिमान सर्वोपरि रहा है। यही कारण है केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब ही आदिवासी भाई-बहनों को अपना राज्य मिला। बीते दशक में भी हमने आदिवासियों को सामने रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। भाजपा ने भगवान बिरसा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। इसके साथ हमारी सरकार मातृभाषा का भी सम्मान करती है। इसलिए जब झारखंड भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी तब हो सहित अन्य आदिवासी भाषाओं को उचित सम्मान मिलेगा।

    आदिवासी समाज को और बनाया जाएगा मजबूत
    प्रधानमंत्री ने कहा कि धान का एमएसपी 3100 रुपये होगा। किसानों को ये जानकारी दे दीजिए। पंचायतों को और सशक्त किया जाएगा। आदिवासी समाज को और मजबूत बनाया जाएगा। भाजपा ने इसके लिए अलग मंत्रालय बनाया है। कांग्रेस ने तो इसकी जरूरत भी नहीं समझी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना और पीएम जनमन योजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

    युवाओं को नौकरी नहीं दी, पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया
    माेदी ने कहा कि झारखंड के युवाओं को वर्तमान सरकार ने नौकरी तो नहीं दी लेकिन पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। तीन लाख निष्पक्ष भर्ती करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया है। दीदी गोगो योजना की घर-घर चर्चा है। हर माता-बहन ने इसे गले लगाया है। इसने नयी ऊर्जा भर दी है। हर महीने 2100 रुपये आएंगे और 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है।

    झामुमो ने चंपाई सोरेन को किया अपमानित
    मोदी ने कहा कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमानित किया। उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया। ये आदिवासी का अपमान नहीं है। झामुमो और कांग्रेस को महिला राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। सीता सोरेन के साथ इन्होंने क्या किया है। आपको अच्छे से मालूम है। एक कांग्रेस नेता ने इन्हें अपमानित किया है। इसके बाद भी झारखंड के मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा।

    भाजपा ने देश को दी पहली महिला राष्ट्रपति
    मोदी ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों का सम्मान किया है। इन्हें कई अहम जिम्मेदारी दी गयी है। एक तरफ जहां राज्य की बागडोर उन्हें सौंपी गयी है, वहीं कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया। बीजेपी ने देश को पहली महिला राष्ट्रपति दी है। मोदी ने झामुमो, राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो झारखंड के विरोधी थे, आज उनकी गोद में झामुमो बैठ चुका है। कांग्रेस आदिवासी विरोधी रही है। इसी कांग्रेस के सहारे झामुमो सरकार चला रहा है। सत्ता के लिए उसने इनसे गले मिला गया। मोदी ने कहा कि हो भाषा को उचित सम्मान मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमाे, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व : पीएम मोदी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी 13 को बिहार के दरभंगा में एम्स का करेंगे शिलान्यास
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

      November 11, 2026

      रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये

      November 11, 2026

      ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

      November 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version