Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इंडी गठबंधन ने एक वोट सात गारंटी घोषणा पत्र जारी किया
    Jharkhand Top News

    इंडी गठबंधन ने एक वोट सात गारंटी घोषणा पत्र जारी किया

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन ने अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी कर दिया। झामुमो, कांग्रेस और राजद ने मिलकर गठबंधन की सात गारंटियों की घोषणा की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे। घोषणा पत्र में कहा गया है कि गठबंधन की सरकार बनी, तो 10 लाख युवाओं को नौकरी और प्रति व्यक्ति सात किलो राशन देने का वादा किया गया। इसके अलावा प्रत्येक महिला को ढाई हजार रुपये प्रति माह और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। ‘एक वोट-सात गारंटी’ नाम से जारी इस घोषणा पत्र में जनता से सात वादे किये गये हैं। इन वादों में स्थानीयता, महिलाओं को आर्थिक मदद, आरक्षण, मुफ्त राशन, नौकरियां, स्वास्थ्य बीमा, शिक्षा और किसानों के लिए योजनाएं शामिल हैं। घोषणा पत्र के अंत में कहा गया है, भरोसा बरकरार, गठबंधन सरकार।

    ये हैं सात गारंटी
    1. गारंटी 1932 आधारित स्खतियान की
    1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति के संरक्षण को संकल्पित।
    2. गारंटी मंईयां सम्मान की
    दिसंबर, 2024 से मंईयां सम्मान के तहत ढाई हजार रुपये दिये जायेंगे।
    3. गारंटी सामाजिक न्याय की
    एसटी-28 प्रतिशत, एससी-12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत एवं अल्पसंख्यक के हितों का संरक्षण करने हेतु संकलित, साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन हेतु संकल्पित।
    4. गारंटी खाद्य सुरक्षा की
    राशन वितरण सात किलो प्रति व्यक्ति किया जायेगा। साथ ही गैस सिलेंडर राज्य के हर गरीब परिवार को 450 रुपये में दिया जायेगा।
    5. गारंटी रोजगार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की
    झारखंड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा, 15 लाख तक पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा।
    6. गारंटी शिक्षा की
    राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना की जायेगी। साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लाते हुए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पांच-पांच सौ एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाया जायेगा।
    7. गारंटी किसान कल्याण की
    धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 2400 रुपये से बढ़ा कर 3200 रुपये करने के साथ-साथ लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ, चिरौंजी, साल बीज आदि के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में फिर महागठबंधन की सरकार बनेगीः हेमंत सोरेन
    Next Article प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version