Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया भर से बधाइयों का तांता
    दुनिया

    डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया भर से बधाइयों का तांता

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी जीत की घोषणा करते हुए मतदाताओं का आभार जताया है। फ्लोरिडा में अपनी जीत का जश्न मना रहे ट्रंप ने इसे अविश्वनीय और ऐतिहासिक बताया। इस बीच दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए हैं।

    इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को ‘इतिहास की सबसे बड़ी वापसी’ के लिए बधाई दी है। नेतन्याहू ने कहा, “इतिहास की सबसे बड़ी वापसी के लिए बधाई! व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत और इजराइल और अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए एक शक्तिशाली प्रतिबद्धता प्रदान करती है।”

    हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने कहा, “अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ी वापसी! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई। दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी जीत!”

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्रंप को “ऐतिहासिक चुनावी जीत” के लिए बधाई दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आने वाले वर्षों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने कहा, “सबसे करीबी सहयोगी के रूप में हम स्वतंत्रता, लोकतंत्र और उद्यम के अपने साझा मूल्यों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। विकास और सुरक्षा से लेकर नवाचार और तकनीक तक मुझे पता है कि आने वाले वर्षों में अटलांटिक के दोनों किनारों पर यूके-यूएस विशेष संबंध समृद्ध होते रहेंगे।”

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रंप को उनकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर बधाई है। उन्होंने कहा, ”मुझे सितंबर में ट्रम्प के साथ हमारी शानदार बैठक याद है, जब हमने यूक्रेन-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, विजय योजना और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता को समाप्त करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की थी।”

    उन्होंने कहा,”मैं वैश्विक मामलों में “शक्ति के माध्यम से शांति” दृष्टिकोण के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। यह बिल्कुल वही सिद्धांत है जो व्यावहारिक रूप से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति ला सकता है। मुझे उम्मीद है कि हम इसे एक साथ क्रियान्वित करेंगे। हम ट्रंप के निर्णायक नेतृत्व में एक मजबूत संयुक्त राज्य अमेरिका के युग की आशा करते हैं। हम संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेन के लिए निरंतर मजबूत द्विदलीय समर्थन पर भरोसा करते हैं। हम पारस्परिक रूप से लाभकारी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग विकसित करने में रुचि रखते हैं जो हमारे दोनों देशों को लाभान्वित करेगा। यूरोप की सबसे मजबूत सैन्य शक्तियों में से एक के रूप में यूक्रेन हमारे सहयोगियों के समर्थन से यूरोप और ट्रांस अटलांटिक समुदाय में दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ यूक्रेन की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।”

    उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने जीत की घोषणा तो कर दी है लेकिन वो अभी तक इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की आवश्यक संख्या तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्हें 270 वोटों की आवश्यकता है, लेकिन वो चार वोटों से पीछे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाठमांडू के विमानस्थल से 5 किलो सोने की तस्करी में  एक चीनी सहित 3 विदेशी गिरफ्तार
    Next Article पूज्य प्रकाश बने झारखंड सीआइडी के एसपी
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version