Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»400 वादे करने वाली सरकार इस बार सात वादे पर सिमट गई, इन सात पर भी धोखा देगी : सुदेश महतो
    झारखंड

    400 वादे करने वाली सरकार इस बार सात वादे पर सिमट गई, इन सात पर भी धोखा देगी : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 6, 2024Updated:November 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। 400 वादे करने वाली सरकार इस बार सिर्फ 7 वादों तक ही सिमट गई है, इन सात पर भी धोखा देगी। सरकार भी अब मानती है कि उन्होंने अपने वादें पूरे नहीं किए है। गरीब- गुरबों, युवाओं, महिलाओं का नुकसान किया है। सरकार में नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है। युवा पांच साल से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। सरकार ने 5 लाख नौकरी का वादा किया था लेकिन 10 हज़ार नौकरियां भी नहीं दे पाई है। राज्य में बाबू राज को हटा कर जनता राज को स्थापित करने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है।

    उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुधवार काे जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत बोड़ाम स्थित हाट टोला मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में कही। जुगसलाई से पूर्व सुदेश कुमार महतो ने मनोहरपुर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। दोनों सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी शामिल हुए।

    उन्होंने कहा कि हम हर आंदोलनकारी को सम्मान देने का काम करेंगे। जेल जाने या न जाने की जो बाध्यता है उसे खत्म कर आंदोलनकारी परिवार को हर माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसकी तैयारी है। जनता के मौलिक अधिकार की रक्षा करने के लिए हम आये हैं। एक लाख 21 हज़ार रुपये हर महीने हर परिवार को सम्मान के साथ दिया जाएगा। हर महिला संकुल को पांच लाख रुपए बिना किसी ब्याज के उपलब्ध कराया जाएगा।

    रामचंद्र के विकास के सामने वर्तमान विधायक का पांच साल का काम खड़ा भी नहीं हो सकता है। जुगसलाई के एक एक गांव का विकास हमारा कमिटमेंट है। जुगसलाई ने पांच साल जेएमएम को देख लिया अब जनता परिवर्तन के लिए आतुर है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनता अपना आशीर्वाद एनडीए को देने वाली है।

    पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की अस्मिता को ठेस पहुंचाया है। राज्य के विकास के साथ ही इन्होंने हमारी भाषा, संस्कृति और सभ्यता को भी कमजोर करने का कार्य किया है।

    जुगसलाई में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में शामिल हुए लोगों से अपील करते हुए जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत बरण महतो ने कहा कि आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद रामचंद्र सहिस को दें। आपके साथ से हम मिलकर क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने का काम करेंगे।

    जुगसलाई से एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के उम्मीदवार राम चन्द्र सहिस ने कहा कि जुगसलाई की सम्मानित जनता ने सेवा का मौका दिया था। सबके साथ से दिन रात कार्य करके जुगसलाई को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया था। आज जुगसलाई फिर से पिछड़ गया है। हमने काम किया था जनता के सहयोग से फिर से जुगसलाई के विकास के लिए काम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत मेधावी छात्रों को मिलेगा सस्ता लोन
    Next Article लातेहार में तीन राइफल और 272 गोलियां बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

      April 23, 2026

      बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

      April 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version