Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ नजर आ रहा है। ब्याज दरों में कटौती की बात से उत्साहित अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। हालांकि आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पहले दिए गए संकेत के मुताबिक ही ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने बयान जारी करके कहा कि रोजगार और महंगाई लक्ष्यों को प्राप्त करने के जोखिम लगभग संतुलन में हैं। कमेटी अपने ड्यूल मैंडेट के दोनों पक्षों के जोखिमों को लेकर चौकस है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस फैसले का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में तेजी आ गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,973.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 285.89 अंक यानी 1.51 प्रतिशत उछल कर 19,269.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,763.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान तेजी के साथ कारोबार करने के बाद अंत में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,140.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.75 प्रतिशत उछल कर 7,425.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 323.21 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,362.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,261 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत लुढ़क कर 1,464.08 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 185.70 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,767.64 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.50 प्रतिशत फिसल कर 3,453.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,478.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 147.18 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,556 अंक के स्तर पर बना हुआ है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,730.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.88 प्रतिशत उछल कर 7,307.46 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 2,565.38 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखामोश है झारखंड का ‘आयरन डोम’ संथाल परगना
    Next Article शुरुआती कारोबार में  बड़ी गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी
    shivam kumar

      Related Posts

      आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

      May 17, 2025

      आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

      May 17, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version