Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन छीनना चाहते हैं भाजपा के लोग: राहुल गांधी
    Top Story

    आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन छीनना चाहते हैं भाजपा के लोग: राहुल गांधी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024Updated:November 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया था लेकिन भाजपा आदिवासी को वनवासी कहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, भाजपा के लोग आपका जल, जंगल और जमीन छीनना चाहते हैं। इसलिए वो आपको वनवासी कहते हैं। आदिवासी का मतलब है, उस जगह का सबसे पहला मालिक। इसलिए कांग्रेस आपको आदिवासी कहती है। वनवासी का मतलब है कि आप जंगल में रहते हो। इसलिए आपका जल, जंगल और जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। इसलिए भाजपा आदिवासी को वनवासी कहती है।

    राहुल शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने में जुटी है जबकि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। महागठबंधन और कांग्रेस चाहती है कि समाज में समानता हो और देश को संविधान के माध्यम से चलाया जाए लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती। इस संविधान में आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों की सुरक्षा निहित है लेकिन भाजपा इसे खत्म कर बिरसा मुंडा की सोच को दबाना चाहती है। बाबा साहब अंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों को खत्म करना चाहती है।

    राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस देश को 90 प्रतिशत लोग मिलकर चलाएं लेकिन भाजपा चाहती है कि इस देश को दो तीन लोग ही चलाएं नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, अंबानी और अडानी। राहुल गांधी ने कहा कि हमने जाति जनगणना की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जहां जाते हैं एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से और एक जात को दूसरी जात से, एक भाषा को दूसरे भाषा से लड़ाते हैं और गुस्सा नफरत फैलाते है।

    राहुल ने कहा कि मणिपुर को जलने देने का काम भाजपा के विचारधारा ने किया है और आज तक प्रधानमंत्री वहां नहीं गए हैं। इसीलिए हमने 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा कर लोगों से कहा कि नफरत की दुकान में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। हिंदुस्तान में सब लोग मिलकर एक साथ इज्जत से रहेंगे। साथ ही कहा कि हमारी सरकार यहां बनेगी तो आपके खाते में अभी हजार रुपये आता है लेकिन वह 2,500 खटाखट-खटाखटआएगा। आरक्षण को हम बढ़ाएंगे। एसटी का 26 प्रतिशत से 28 प्रतिशत, एससी का 10 से 12 प्रतिशत, ओबीसी का 14 प्रतिशत से बढ़कर 27 प्रतिशत करेंगे।

    राहुल ने कहा कि हर परिवार को 15 लाख का बीमा कवर मिलेगा। साथ ही किसानों को 3,200 रुपये क्विंटल धान के लिए हमारी सरकार देगी। गैस सिलेंडर 450 रुपये और राशन हर व्यक्ति को हर महीने साथ किलो दिया जाएगा। युवाओं के लिए हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर प्रोफेशनल कॉलेज, 500 एकड़ का इंडस्ट्रियल पार्क हर जिले में एवं एक मिलियन युवाओं को रोजगार देने का हम वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें हम लोगों ने अडानी और अंबानी के लिए कुछ नहीं किया। हम लोगों ने महिलाओं की बैंक अकाउंट में पैसा, किसानों को सही दाम, युवाओं को रोजगार, गैस सिलेंडर और आरक्षण देने की बात कही है। ये गरीबों की सरकार का काम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडिया गठबंधन आरक्षण और विकास विरोधी, बनाएं डबल इंजन की सरकार: सम्राट चौधरी
    Next Article राहुल गांधी का रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025

      विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version