Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अवैध घुसपैठ राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा : बाबूलाल
    Top Story

    अवैध घुसपैठ राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ मामले पर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि झारखंड में अवैध घुसपैठ राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। राज्य का खुफिया विभाग ये स्वीकार कर चुका है कि मदरसों और मस्जिदों में बांग्लादेशी मुसलमानों को पनाह देकर उनके पहचान पत्र और आधार कार्ड तैयार किये जा रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दिया। घुसपैठ के तथ्यों को छिपाकर उच्च न्यायालय को गुमराह किया है।

    संथाल में बस चुके हैं हजारों जमाई टोले
    बाबूलाल ने आगे लिखा कि संथाल परगना में रोहिंग्या मुसलमानों के हजारों जमाई टोले बस चुके हैं। रांची डाल्टनगंज मार्ग (ब्रांबे, मांडर, चान्हो, मदरसा, कूड़ू) और रांची गुमला मार्ग (पिस्का, नगड़ी, इटकी, सिसई) में सैकड़ों अवैध मस्जिद-मदरसे खड़े हो गये हैं। लोहरदगा की स्थिति अत्यंत नाजुक हो चुकी है। इन इलाकों में पर्व त्यौहार मनाना, शादी विवाह करना तक दुश्वार हो गया है। घुसपैठिए हमारे भाई नहीं हो सकते। अवैध रूप से झारखंड में रह रहा हर बांग्लादेशी मुसलमान राज्य के लिए, हमारी संस्कृति के लिए, हमारे आदिवासी समाज के लिए और हमारी रोटी- बेटी- माटी के लिए बड़ा खतरा है। ये घुसपैठिए गरीब कामगार भाइयों का रोजगार छीन रहे हैं, आदिवासी बेटियों को लव जिहाद में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और हमारे पर्व त्यौहार में विघ्न उत्पन्न कर रहे हैं। भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए, रोजगार और नौकरी के पर्याप्त अवसर के लिए, पारदर्शी परीक्षा के लिए, युवाओं को न्याय दिलाने के लिए, आदिवासी समाज के अस्तित्व को बचाने के लिए, माटी-बेटी-रोटी की रक्षा के लिए घुसपैठियों और उनके सरपरस्तों को यहां से खदेड़ना होगा।

    सीएम पर कसा तंज, आदिवासियों की जमीनों को औने-पौने दामों पर खरीद कर उनको ठगा
    बाबूलाल ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की जमीनों को औने-पौने दामों पर खरीद कर उन्हें ठगने का काम किया है। कांग्रेस शासनकाल में एचइसी समेत जितनी भी कारखाने स्थापित हुए, उसके कारण विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गयी। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी को झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आदिवासी समाज के मान-सम्मान और अभिमान को वापस दिलाने के लिए परिवर्तन जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
    Next Article हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव व उनसे जुड़े दर्जनों ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version