Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने झारखंड को धर्मशाला बना दिया : शिवराज 
    झारखंड

    कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने झारखंड को धर्मशाला बना दिया : शिवराज 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी के चुनावी जनसभा में पहुंचे। भुरकुंडा थाना मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने झारखंड को धर्मशाला बना दिया है।

    शिवराज ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां आ रहे हैं। उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में भी शामिल किया जा रहा है। यह बर्दाश्त से बाहर है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, तो सारे घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा। राज्य प्रायोजित घुसपैठ झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा है। हेमंत सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं से दौड़ भी लगवाई लेकिन वह मौत की दौड़ साबित हुई। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पिछले चुनाव में कहा था कि हम 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे लेकिन नहीं दी। हर महिला को दो हजार रुपये चूल्हा खर्च देंगे, नहीं दिया। चुनाव के ठीक पहले केवल एक योजना मईयां योजना ले आए और महिलाओं को एक हजार रुपये देने लगे। कांग्रेस फूट डालो और राज करो में विश्वास करती है। उसने नफरत की दुकान खोल रखी है। वह देश को बांटने की कोशिश कर रही है।

    शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी और अन्य स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी ताकि उनकी जमीन, पानी और संसाधन सुरक्षित रह सकें। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। बड़कागांव भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने सिर्फ बड़कागांव की खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की विधायक को जनसरोकार से कोई नाता नहीं रहा है। उसने ना ही विस्थापितों की हक की लड़ाई लड़ी। ना ही क्षेत्र के युवा बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी सांसद बनने वाले बुढाथोकी ने नेपाल के अपने पुराने दिनों को किया याद
    Next Article कटिहार रेलमंडल में एडीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्री सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान
    shivam kumar

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version