Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन ने झारखंड को नक्सलवाद और बांग्लादेशी घुसपैठ का दिया तोहफा : जेपी नड्डा 
    Top Story

    हेमंत सोरेन ने झारखंड को नक्सलवाद और बांग्लादेशी घुसपैठ का दिया तोहफा : जेपी नड्डा 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (0.5555555, 0.5555555); ?modeInfo: ; ?sceneMode: 32768; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.5555555, 0.5555555); modeInfo: ; sceneMode: 32768; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को झारखंड के रामगढ़ स्थित सिद्धो कान्हो मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झामुमो की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य को नक्सलवाद और बांग्लादेशी घुसपैठ का तोहफा दिया है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनते ही बांग्लादेशियों के बच्चों को आदिवासी का दर्जा मिलना बंद हो जाएगा।

    जेपी नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विकास की एक नई दिशा देकर झारखंड को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। आदिवासी भाइयों ने भी अपनी संस्कृति और अस्मिता को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समाज को पूरा गौरव प्रदान किया है। एनडीए सरकारी ने ही देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की महिला को बिठाया। साथ ही जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। झारखंड में चुनाव खत्म होने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजाति गौरव वर्ष मनाया जाएगा।

    झामुमो, कांग्रेस और राजद के अत्याचार से मुक्ति दिलाने का है संकल्प
    जेपी नड्डा ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए झारखंड की जनता संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में झारखंड को मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की। अनुसूचित जनजाति समाज को बढ़ाने के लिए उनके बजट में तीन गुना इज़ाफा किया गया है। एक लाख आवासीय स्कूल बनाने के लिए बजट को 21 गुना अधिक बढ़ाया गया है। जंगलों से होने वाली उपज में सिर्फ 10 वस्तुओं पर ही एमएसपी पहले मिलती थी। अब 90 वस्तुओं पर मिल रही है। प्रधानमंत्री ने इस समाज को बढ़ाने के लिए पीएम जनमन कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के अलावा कृषि और पेयजल के लिए भी 24000 करोड रुपए का बजट किया गया है।

    अमेरिका और रसिया दोनों का नजरिया भारत के लिए हुआ दोस्ताना
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नया आयाम स्थापित कर लिया है। जहां हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ते हुए विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, वहीं अमेरिका और रूस दोनों का नजरिया भारत के लिए दोस्ताना बन गया है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन भारत से वे अपने व्यापारिक संबंध बनाए रखना चाहते हैं। एक समय था जब मनमोहन सिंह आतंकवाद से बचने के लिए अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाते थे लेकिन आज व्हाइट हाउस में मोदी वहां अंतरराष्ट्रीय व्यापार और संबंधों की चर्चा करते हैं। आतंकवाद से लड़ने के लिए भारतीय सेना ही काफी है। पहले दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष जब भारत आते थे तो वह अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम भी जरूर शामिल करते थे लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के साथ पाकिस्तान का नाम नहीं लिया जाता।

    झारखंडियों को हर क्षेत्र में मिली है सुविधा
    जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंडियों को एनडीए की सरकार ने हर क्षेत्र में सुविधा दी है। सबसे पहले महिलाओं को इज्जत घर बना कर दिया गया। इलाज के लिए एम्स जैसी सुविधा दी गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख दिए गए। चूल्हे के धुएं से मुक्ति देने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया गया। पेंशन योजना के तहत हर महीने रकम दी गई। मुफ्त अनाज की व्यवस्था की गई। आवास योजना के तहत लोगों के घर बनवाए गए। सुपरफास्ट ट्रेन, एयरपोर्ट, फोरलेन और सिक्स लेन जैसी सड़कें यहां दी गई है।

    नड्डा ने कहा कि 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आते ही झारखंड में गोगो दीदी योजना लागू हो जाएगी। हर महीने के 11 तारीख को माता बहनों के खातों में ₹2100 पहुंचने लगेंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था ऐसी होगी की इलाज के लिए किसी को झारखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे, ताकि शिक्षा के लिए भी दूसरे प्रदेश का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही 287000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। पांच लाख नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। सरकार बनने के एक साल के अंदर डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दे दी जाएगी। तैयारी में जुटे स्नातक के छात्रों को 2 साल तक प्रति माह ₹2000 दिए जाएंगे। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग का पेंशन ढाई हजार रुपये कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को जिताकर विधानसभा में भेजने की अपील की।

    इस विजय संकल्प सभा में राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधानसभा से आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरातू रोड में पीएम का होगा ऐतिहासिक स्वागत : संजय सेठ
    Next Article प्रधानमंत्री ने रतन टाटा को किया याद, कहा-उन्होंने नेशन फर्स्ट भावना को रखा सर्वोपरि
    shivam kumar

      Related Posts

      CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग

      November 22, 2026

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version