Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गठबंधन सरकार ने झारखंड में बहाई विकास की गंगा : कल्पना सोरेन 
    Top Story

    गठबंधन सरकार ने झारखंड में बहाई विकास की गंगा : कल्पना सोरेन 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने हजारीबाग के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार के पांच साल में दो साल करोना काल में बीत गए। राज्य सरकार ने मात्र तीन वर्षो में विकास की गंगा बहाई है।

    कल्पना ने कहा कि वर्ष 2019 में बनी सरकार अपने कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान मे रखते हुए राज्य में कई उल्लेखनीय कार्य किए तथा कई कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड वासियों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत 40 लाख लोगों का पेंशन, 20 लाख लोंगो को हरा राशन कार्ड, 18-20 वर्षो के महिलाओं को मईयां सम्मान योजना, दो लाख तक कॄषि ऋण माफी योजना, दो सौ यूनिट तक फ्री बिजली, बकाया बिजली बिल माफी योजना, गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले योजना, छात्रवृति योजना, झानो फुलो योजना मुख्यमंत्री एक्सीलेंट स्कूल से झारखंड के समस्त लोगो को को लाभ पहुंचाया है।

    गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का राॅयल्टी का एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये केन्द्र सरकार के पास बकाया है। ये आम जनता का पैसा है, जिसे झारखंड के विकास में लगाना था लेकिन इसे केन्द्र सरकार नहीं दे रही है। भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और उपेक्षा के कारण झारखंड का पूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। यदि दोबारा झारखंड में गठबंधन की सरकार आति है तो झारखंड में तेजी से विकास होगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया। मंच संचालन संयुक्त रूप से जितेन्द्र सिंह व निसार खान तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार और प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारी जात-बिरादरी का ही लोग बीजेपी का दलाल बन गया है, भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है : हेमंत
    Next Article रांची में पीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के लगे नारे
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version