Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चुनाव से 2 दिन पहले रवाना हुए मतदानकर्मी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भेजे गये
    Top Story

    चुनाव से 2 दिन पहले रवाना हुए मतदानकर्मी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भेजे गये

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी कड़ी में राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किये गये हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा और सुगमता के लिहाज से मतदानकर्मियों को 2 दिन पहले ही उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है।

    सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों से मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए बस, ट्रेन और हेलीकॉप्टर से भेजे गये। विशेषकर वे मतदान केंद्र जो दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं, वहां मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया। झारखंड में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदानकर्मियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में नक्सलवाद का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है, फिर भी पश्चिमी सिंहभूम जैसे कुछ इलाके अब भी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित हैं। जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लैंडमाइंस बिछा रखी हैं, जिससे इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत और बढ़ जाती है। चुनाव आयोग ने इस खतरे को देखते हुए बीएसएफ के हेलीकॉप्टरों की सहायता ली है, ताकि मतदानकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    मतदानकर्मियों को उनके बूथ के लिए रवाना करने से पहले उन्हें इवीएम, वीवीपैट और अन्य जरूरी चुनाव सामग्री दी गयी। यह सुनिश्चित किया गया कि वे मतदान केंद्रों पर समय पर पहुंच जायें और चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आये। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में 225 मतदान केंद्र हैं। इन केंद्रों तक मतदानकर्मियों को वोटिंग से दो दिन पहले पहुंचा दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से बचा जा सके। चुनाव आयोग इन मतदानकर्मियों की सुरक्षित वापसी भी सुनिश्चित करेगा, ताकि मतदान संपन्न होने के बाद वे अपने घर लौट सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजुमलेबाज नेताओं के बहकावे में नहीं आयें : कल्पना सोरेन
    Next Article चुनाव आयोग ने अवर सचिव संजय श्रीवास्तव को किया सस्पेंड
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version