Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
    Top Story

    मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बूथ पर पूरी ताकत लगा दें, घर-घर जाकर गठबंधन सरकार के झूठे वायदों की खोलें पोल
    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के दौरान जुड़कर उन्हें आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक घर और बूथ तक पहुंचकर गठबंधन सरकार के झूठे वादों का खुलासा करें और मतदाताओं को इसके बारे में अवगत करायें। साथ ही, उन्होंने 13 और 20 नवंबर को मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाने की अपील की, जिसमें कार्यकर्ता थाली बजाते हुए और गीत गाते हुए मतदान के लिए जायें।

    बीजेपी का संकल्प पत्र शानदार
    प्रधानमंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र को शानदार बताते हुए कहा कि इसके सभी बिंदु महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, झारखंड में इस बार बदलाव की बयार चल रही है। जेएमएम, कांग्रेस और राजद ने माटी, बेटी और रोटी पर वार किया है, और उनके वादे अधूरे साबित हुए हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियां दी थीं, जिनके कारण कर्नाटक में सरकार चलाना मुश्किल हो गया है।

    सरकार के झूठे वादों का करें पर्दाफाश
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा वही गारंटी देती है जिसे वह पूरा कर सके। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर बतायें कि कैसे कांग्रेस और गठबंधन सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। हम वही गारंटी देते हैं जिसे पूरा किया जा सके, और भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है,

    नौजवानों के लिए कई योजनाएं
    पीएम मोदी ने बताया कि उनकी सरकार ने हमेशा माताओं और बहनों के लिए दूरगामी नीतियां बनायी हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस ने कभी बैंकों में खाते खुलवाने की बात नहीं की, लेकिन भाजपा ने मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी लोन देने की व्यवस्था की। हमारी नीति और नियत में कोई अंतर नहीं है, उन्होंने जोर देकर कहा।

    जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना
    प्रधानमंत्री ने जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, यह परिवारवादी पार्टियां भ्रष्टाचार की गढ़ हैं और इनकी नीतियां नौजवानों के लिए अवरुद्ध हैं। उन्होंने चंपाई सोरेन का उल्लेख करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन को मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाया, और जैसे ही हेमंत जेल से बाहर आये, उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया गया। यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।

    निष्पक्षता और पारदर्शिता की प्रतिबद्धता
    प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि भाजपा निष्पक्षता से नौजवानों को नौकरी देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने हरियाणा में बिना किसी खर्चे और पर्ची के नौकरी देने की व्यवस्था की शुरूआत का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसरों को जन-जन तक पहुंचाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article ट्रेन से 23 बोतल शराब जब्त
    Next Article वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह ने की थी दरोगा की हत्या, 5 अपराधी अरेस्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version