Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य के भविष्य के लिए यह चुनाव निर्णायक, जनता बदलाव के लिए संकल्पित : सुदेश महतो
    झारखंड

    राज्य के भविष्य के लिए यह चुनाव निर्णायक, जनता बदलाव के लिए संकल्पित : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में राज्य ने काफी नुकसान झेला है। राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बदहाल कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी चिंता का विषय है। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार ने अपनी नीतियों से राज्य को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। राज्य के भविष्य के लिए यह चुनाव निर्णायक है। जनता बदलाव के लिए संकल्पित है और अपना आशीर्वाद एनडीए को देने के लिए तैयार है।

    महतो लोहरदगा नगर में आयोजित पदयात्रा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों में स्थायित्व और दीर्घकालिक दृष्टिकोण की कमी ने झारखंड के आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास को प्रभावित किया है। राज्य में उद्योगों का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। उद्योगों में वृद्धि होने की जगह गिरावट हुई है, जिससे रोज़गार के अवसरों में कमी आई है और युवाओं को बाहर पलायन करना पड़ रहा है। हमारी युवा शक्ति आज अपने सम्मान से समझौता करते हुए दूसरे राज्यों में कार्य करने को मजबूर है। जनता की उम्मीदों के अनुरूप एनडीए सरकार झारखंड को विकास की ओर लेकर जाएगी और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाएगी।

    सरकार ने अधिकारियों के आचरण को बदल दिया है। अधिकारी सिर्फ उनकी सेवा में लगे हैं, जिनके पास पैसे हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते गरीब अपने काम कराने के लिए दलालों के चक्कर में फंस गए हैं। इस राजशाही व्यवस्था को हटाकर सेवक व्यवस्था को स्थापित करने की हमारी तैयारी है।

    सरकार ने ग्राम पंचायतों की शक्तियों को कमजोर किया है। राज्य के समग्र विकास के लिए गांवों का विकास महत्वपूर्ण है। ग्राम पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां देकर मजबूत बनाने का संकल्प हमने लिया है ताकि गांव के विकास के निर्णय गांव के लोग ले पाएं। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, जन वितरण, कृषि, पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों और पदाधिकारियों के प्रशासनिक नियंत्रण पंचायती संस्थाओं को दिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में चमत्कार देखना चाहते हैं तो भाजपा का जितायें : मिथुन चक्रवर्ती
    Next Article तीर-कमान पर वोट देकर फिर बनायें अबुआ सरकार: हेमंत सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version