Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने का सपना हमने पूरा किया : प्रधानमंत्री मोदी 
    देश

    औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने का सपना हमने पूरा किया : प्रधानमंत्री मोदी 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर की चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए विकास में नहीं, बल्कि विभाजन में विश्वास करती है। आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहे पुराने विज्ञापन आरक्षण को लेकर कांग्रेस की असली सोच को दर्शाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने का सपना शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का था, जिसे हमने पूरा किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विभाजन को महत्व देती रही है। इसका कारण जब लोग विभाजित होते हैं तो कांग्रेस लाभान्वित होती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश में आरक्षण का विरोध करती रही है। उनके नेता विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। कांग्रेस की मानसिकता और एजेंडा आज भी वही है। इसलिए पिछले 10 सालों से उनके लिए ओबीसी से पीएम को बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने का सपना देखा था। उनके बेटे मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने वह सपना पूरा नहीं किया। राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार आने पर यह प्रस्ताव केंद्र में भेजा गया और हमने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करके शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की इच्छा पूरी की। एक तरफ हम छत्रपति संभाजी महाराज के समर्थक हैं तो दूसरी तरफ उनकी हत्या करने वाले के समर्थक हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में छत्रपति संभाजी महाराज की हत्यारों के समर्थकों को उनकी जगह दिखाना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार संग्रहालय बना आकर्षण का केन्द्र 
    Next Article छठे एकामरा स्पोर्ट्स लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन दिल्ली में 23 को
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version