Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»एयरएशिया ने पोर्ट ब्लेयर से कुआलालंपुर के बीच शुरू की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा
    बिजनेस

    एयरएशिया ने पोर्ट ब्लेयर से कुआलालंपुर के बीच शुरू की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए ऐतिहासिक दिन है। एयरएशिया एयरलाइन ने वीर सावरकर एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही एयरएशिया पोर्ट ब्लेयर से अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू करने वाली पहली विमानन कंपनी बन गई।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयरएशिया ने पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर हवाई अड्डे से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। कुआलालंपुर से पहली उड़ान सुबह 10:20 बजे 120 यात्रियों को लेकर यहां उतरी, जिनमें मुख्य रूप से मलेशिया और जापान के पर्यटक थे। वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के आधे घंटे बाद विमान 150 यात्रियों के साथ कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी।

    एयरएशिया के मुख्य हवाई अड्डा और ग्राहक अनुभव अधिकारी केसवन शिवानंदम ने बताया कि मलेशियाई और जापानी पर्यटकों समेत 120 यात्रियों के साथ एयर एशिया की उड़ान कुआलालंपुर से पोर्ट ब्लेयर सुबह के 10:20 बजे पहुंची। इसके आधे घंटे बाद 10:55 बजे 150 यात्रियों के साथ यह वापस कुआलालंपुर के लिए रवाना हुई। उन्‍होंने कहा कि एयरएशिया पोर्ट ब्लेयर से अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू करने वाली पहली वाहक बन गई। एयरएशिया कुआलालंपुर और पोर्ट ब्लेयर के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान सेवा संचालित करेगी।

    उन्होंने कहा कि पर्यटकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हम आने वाले दिनों में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के कई पर्यटकों की उम्मीद कर रहे हैं। शिवानंदम ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को जोड़ना है। मैं स्थानीय प्रशासन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मलेशिया के लिए एयरएशिया की उड़ानें शुरू होने से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण पूर्व एशिया में पर्यटन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीडीटी ने टैक्‍सपेयर्स के लिए विदेशी स्रोतों से आय की जानकारी देने का शुरू किया अभियान 
    Next Article पाकिस्तान के मुल्तान में एक्यूआई 2000 व लाहौर में 1600, दोनों शहरों में हेल्थ इमरजेंसी
    shivam kumar

      Related Posts

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025

      घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 16, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version