Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान के मुल्तान में एक्यूआई 2000 व लाहौर में 1600, दोनों शहरों में हेल्थ इमरजेंसी
    विदेश

    पाकिस्तान के मुल्तान में एक्यूआई 2000 व लाहौर में 1600, दोनों शहरों में हेल्थ इमरजेंसी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दूषित हवा से कोहराम मचा हुआ है। हाल यह है कि मुल्तान में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सारी हदें पार कर 2000 से ऊपर चला गया। राजधानी लाहौर में यह 1600 है। प्रांत सरकार को आनन-फानन में हेल्थ इमरजेंसी लगाते हुए पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ा।

    डॉन समाचार पत्र और एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, पंजाब सरकार ने लाहौर और मुल्तान में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर शुक्रवार रात से रविवार तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। प्रांतीय मंत्री मरियम औरंगजेब ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। साथ ही लाहौर और मुल्तान में निर्माण गतिविधियों पर भी 10 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रांत के सभी स्कूल (जिला मुरी को छोड़ कर) 24 नवंबर तक बंद रहेंगे। लाहौर और मुल्तान में कॉलेज और विश्वविद्यालय ऑनलाइन कक्षा आयोजित करेंगे।

    उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ वर्क फ्रॉम होम के मोड में संचालित होंगे। रेस्तरां शाम चार बजे तक संचालित होंगे। फिलहाल शादियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सरकार के प्रतिबंधों को शुक्रवार देर रात प्रांतीय पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने अधिसूचित किया। इसमें कहा गया है कि लाहौर और मुल्तान में भारी परिवहन वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    मरियम औरंगजेब ने कहा कि सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से अस्पताल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने नागरिकों को मास्क पहनने और मोटरसाइकिल पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। उन्होंने स्मॉग को स्वास्थ्य संकट बताते हुए कहा कि प्रदूषण अब पंजाब के अन्य जिलों को भी प्रभावित कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि लाहौर में 12 एक्यूआई कैलकुलेटर लगाए गए हैं और इस साल पूरे पंजाब में 50 और लगाए जाएंगे। मंत्री औरंगजेब ने कहा कि स्मॉग छह महीने या एक साल में गायब नहीं होगा। सरकार इससे निपटने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय कर रही है। लगभग 800 ईंट भट्टियां ध्वस्त कर दी गई हैं। शुक्रवार को सरकार ने स्थानीय तकनीक से कृत्रिम बारिश का सफल परीक्षण किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि झेलम, चकवाल, तालागांग और गुजर खान में किए गए क्लाउड सीडिंग प्रयोग के परिणामस्वरूप झेलम और गुजर खान में बारिश हुई। अब लाहौर में बारिश होने की भी प्रबल संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएयरएशिया ने पोर्ट ब्लेयर से कुआलालंपुर के बीच शुरू की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा
    Next Article बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद फजलुल करीम का निधन 
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025

      मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया

      May 16, 2025

      काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version