Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ खुला, ग्रे मार्केट में इश्यू का फीका स्वागत
    बिजनेस

    एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ खुला, ग्रे मार्केट में इश्यू का फीका स्वागत

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन का 10 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। हालांकि ग्रे मार्केट में इस शेयर को लेकर ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। आज ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर 0.70 रुपये का प्रीमियम मिल रहा है।

    एनटीपीसी ग्रीन का 10 हजार करोड़ रुपये का ये आईपीओ इस साल लॉन्च होने वाला तीसरा सबसे बड़ा इश्यू है। इसके पहले हुंडई मोटर में भारतीय स्टॉक मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था, जबकि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी 11,300 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू लेकर आई थी। एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ में 22 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ के तहत 102 से 108 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 138 शेयर का है। इस आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व है, जबकि 15 प्रतिशत नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है। 22 नवंबर को क्लोजिंग होने के बाद 25 नवंबर को शेयरों का एलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 92,59,25,926 नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 200 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व किए गए हैं, जबकि 1,000 करोड़ रुपये के शेयर एनटीपीसी के मौजूदा शेयर होल्डर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों में से 7,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एनटीपीसी ग्रीन की सब्सिडियरी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के कर्ज भार को काम करने में किया जाएगा, जबकि शेष 2,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में किया जाएगा।

    आईपीओ की लॉन्चिंग के बाद आज ग्रे मार्केट ने इस इश्यू का फीका स्वागत किया है। आज सिर्फ 70 पैसे के प्रीमियम पर इस शेयर का कारोबार हो रहा है। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों के लिए इस कंपनी में निवेश करना लॉन्ग टर्म में फायदेमंद हो सकता है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2025 में इसकी ऑपरेशनल कैपेसिटी मौजूदा 3.3 गीगावॉट से बढ़ कर 6 गीगावॉट हो जाएगी। इसी तरह 2026 में ऑपरेशनल कैपेसिटी 11 गीगावॉट और 2027 में 19 गीगावॉट के स्तर पर पहुंच जाएगी। ग्रीन एनर्जी को पूरी दुनिया में बढ़ावा दिया जा रहा है। खासकर, केंद्र की मौजूदा सरकार ग्रीन एनर्जी को हर तरह का सपोर्ट दे रही है। इसलिए आने वाले दिनों में कंपनी का भविष्य बेहतर नजर आ रहा है। इसीलिए निवेदक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लानिंग के तहत एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि किसी भी निवेशक को अपनी निवेश योजना को अंतिम रूप देने के पहले अपने निवेश सलाहकार से जरूर विचार-विमर्श करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
    Next Article मेटा ने सीसीआई के फैसले से जताई असहमति‍, कहा-आगे अपील की योजना 
    shivam kumar

      Related Posts

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version