Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»प्रधानमंत्री मोदी की रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से भेंट
    दुनिया

    प्रधानमंत्री मोदी की रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से भेंट

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रियो डी जेनेरियो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात हुई है। इनमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर खुशी जताई है।

    प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है, क्योंकि भारत के साथ हमारी साझेदारी समृद्ध और बहुआयामी है। हमने पिछली जनवरी में मेरी राजकीय यात्रा के दौरान शुरू की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

    भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जनेरियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ हुई मुलाकात पर एक्स हैंडल में लिखा, ”अत्यंत सार्थक बैठक हुई। भारत के लिए, यूके के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अत्यंत प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में, हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती देना चाहते हैं।”

    भारत के प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने यात्रा का प्रथम चरण नाइजीरिया में पूरा किया। प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा का तीसरा चरण 21 नवंबर को पूरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से 16 नवंबर को नाइजीरिया पहुंचे। वहां 17 नवंबर को उनका राष्ट्रपति विला में स्वागत किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ बैठक भी की।

    प्रधानमंत्री मोदी रियो डी जनेरियो से गुयाना रवाना होंगे। वो वहां के जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुयाना की यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा है। ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दोबारा मुलाकात हो सकती है। यहां जी-20 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात होनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेशी कट्टा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
    Next Article नेपाल-भारत सीमा सुरक्षा बैठक: 11 बिंदुओं पर संयुक्त हस्ताक्षर
    shivam kumar

      Related Posts

      बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या

      August 20, 2025

      इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए

      August 20, 2025

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रदेश भाजपा की जांच टीम ने बाबूलाल मरांडी को सौंपी रिपोर्ट
      • सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम
      • दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : हेमंत सोरेन
      • प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा 25 अगस्त को, 14 सौ करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात
      • झारखंड विधानसभा में 4296.62 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version