Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बेलडांगा हिंसा : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
    राज्य

    बेलडांगा हिंसा : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हाल ही में हुई हिंसा पर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने को कहा है। राजभवन के एक अधिकारी के अनुसार, राज्यपाल ने इस घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से मामले की पूरी जानकारी देने का अनुरोध किया है।

    शनिवार रात बेलडांगा में एक अस्थायी गेट पर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर हिंदुत्व से जुड़े संदेश प्रदर्शित होने के बाद दो गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। यह गेट कार्तिक पूजा के अवसर पर लगाया गया था। कट्टरपंथी मुस्लिम युवाओं के एक समूह ने इसे लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद दूसरा समूह वहां पहुंचा। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई।

    हिंसा के दौरान कई दुकानें और मकान तोड़े गए, जबकि पुलिस वाहन पर भी हमला किया गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही, घटनास्थल पर कच्चे बमों का भी इस्तेमाल हुआ।

    प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हिंदू समुदाय के अधिकतर लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

    राज्यपाल बोस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की शांति और सुरक्षा के लिए चिंताजनक हैं।

    राज भवन के अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्यपाल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और राजभवन से हालात पर नजर रख रहे हैं। अगर स्थिति की मांग हुई तो राज्यपाल मंगलवार को बेलडांगा का दौरा कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, शैफाली बाहर, हरलीन की वापसी 
    Next Article ममता बनर्जी ने जनजातीय समुदाय के विकास के लिए मंत्रियों की समिति गठित की
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version