Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप, आयोग ने दर्ज कराई एफआईआर
    देश

    महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप, आयोग ने दर्ज कराई एफआईआर

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र में मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। उसके बाद इस मामले में चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। तावड़े के साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, विनोद तावड़े ने इसे अपने विरुद्ध महाविकास आघाड़ी कार्यकर्ताओं की साजिश करार दिया है।

    पालघर जिले के विरार में स्थित विवांता होटल के रूम नंबर 406 में आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ठहरे थे। उसी दौरान बहुजन विकास आघाड़ी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, निवर्तमान विधायक क्षितिज ठाकुर और कुछ अन्य कार्यकर्ता वहां पहुंचे और होटल का घेराव कर लिया। होटल में करीब चार घंटे तक विनोद तावड़े के विरुद्ध बहुजन विकास आघाड़ी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते रहे। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम होटल विवांता में पहुंची और कमरा नंबर 406 से एक बैग के साथ 10 लाख रुपये बरामद किए।

    हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े विरार में 5 करोड़ रुपये लेकर जा रहे हैं, यह जानकारी उनके भाजपा के ही एक मित्र ने उन्हें दी थी। इसके बाद जब वे होटल विवांता में पहुंचे तो वहां सीसीटीवी बंद था। विनोद तावड़े के पास डायरी और लैपटाप भी था। हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े के कमरे से दस लाख रुपये बरामद किए हैं, अगर विनोद तावड़े कहते हैं कि वे रुपये उनके नहीं हैं तो वो सारे रुपये हमें दे दें। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

    विनोद तावड़े ने बताया कि वे इसी रास्ते से गुजर रहे थे, उन्हें यहां से चुनाव लड़ रहे राजन नाईक ने कुछ देर रुकने का आग्रह किया। इसलिए वे यहां रुक गए थे। तावड़े ने कहा कि मैं पिछले 40 साल से राजनीति में हूं। मैंने कभी रुपये-पैसे नहीं बांटे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं।

    अतिरिक्त चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने बताया कि इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 18 नवंबर शाम छह बजे से सभी विधानसभा क्षेत्रों को साइलेंस जोन घोषित कर दिया गया है। कोई भी नेता कहीं भी प्रचार नहीं कर सकता, किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा सकता। मामले की छानबीन हर एंगल से की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री अल्ताफ हुसैन चौधरी भ्रष्टाचार के केस में बरी
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर की स्थिति पर पत्र लिख राष्ट्रपति से किया हस्तक्षेप का अनुरोध
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version