Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»फारबिसगंज में एक पिस्टल, दो मैगजीन और चार कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
    राज्य

    फारबिसगंज में एक पिस्टल, दो मैगजीन और चार कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आलम टोला रोड में अली टोला के समीप स्थित एक लॉज में छापामारी कर तीन युवकों को एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों युवकों से आदर्श थाना फारबिसगंज के परिसर में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने गहन पूछताछ की।

    पूछताछ के बाद एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लॉज से पिस्टल, दो मैगजीन व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों का नाम मो राशिद पिता मो खुर्शीद आलम ट्रेनिंग स्कूल चौक वार्ड संख्या 22 फारबिसगंज निवासी व मो इम्तियाज, पिता मो कैय्युम बेलई पोठिया वार्ड संख्या 04 फारबिसगंज निवासी व मो सलमान पिता मो शहनवाज साकिन आलम टोला वार्ड संख्या 22 फारबिसगंज निवासी बताया जाता है।

    एसडीपीओ ने आगे जानकारी देते बताया कि एसपी से प्राप्त आदेश के आलोक में अवैध हथियार व मादक पदार्थ के विरुद्ध उनके नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया था।

    फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की गुप्त सूचना मिली कि शहर के आलम टोला रोड अली टोला के समीप एक लॉज में भारी मात्रा में अवैध हथियार की खरीद बिक्री की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने उक्त लॉज में छापामारी कर उक्त तीनों युवकों को उक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों ने पूछताछ के दौरान में उक्त पिस्टल के खरीदे जाने से लेकर फारबिसगंज में अभी तक बेचे जाने तक में कई बड़े खुलासा किए है।

    इस संदर्भ में साक्ष्य संकलन कर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि हथियार तस्कर गिरोह का कनेक्शन अन्य थाना क्षेत्र के साथ साथ सीमावर्ती जिला से भी है। उन्होंने और बताया कि अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरे चरण वाली 38 सीटों पर क्या है मुकाबले का सीन
    Next Article नवादा में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 201 शिक्षकों को प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम ने दिया  औपबंधिक नियुक्ति पत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version