Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नियोजित शिक्षक जहां हैं, वहीं रहेंगे : मुख्यमंत्री
    राज्य

    नियोजित शिक्षक जहां हैं, वहीं रहेंगे : मुख्यमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि नियोजित शिक्षक जहां हैं, वहीं रहेंगे। सीएम के इस ऐलान के बाद स्पष्ट हो गया है कि नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने टीचर्स का दूसरी जगह पदस्थापन नहीं होगा।

    सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद राज्यभर में कुल 01 लाख 14 हजार 138 शिक्षकों को सरकार ने राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अधिवेशन भवन में बुधवार को 200 नियोजित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जबकि अन्य शिक्षकों को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र सौंपा जा रहा है। नियुक्त पत्र पाने वाले नियोजित शिक्षक अब विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे और बीपीएससी शिक्षकों की तर्ज पर ही उन्हें सभी तरह के लाभ मिल सकेंगे।

    नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही ये शिक्षक अब राज्यकर्मी हो गए हैं। नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने यह बड़ा एलान भी कर दिया कि जो नियोजित शिक्षक जहां हैं, वहीं रहेंगे। नियोजिस शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने टीचर्स इस बात को लेकर परेशान थे कि राज्यकर्मी बनने के बाद अब उनकी ट्रांसफर-पोस्टिंग होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने उनके संशय को दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर्ष 1990 से 2005 के लालू-राबड़ी राज पर कटाक्ष किया। उन्होंने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में शिक्षा की क्या स्थिति थी। वर्ष 2005 के पहले स्कूलों की कमी थी। अपने मुख्यमंत्री बनने के बाद आए बदलावों की याद दिलाते हुए कहा कि हमने 2006-07 में पोशाक योजना शुरू की। वर्ष 2008 में छात्राओं के लिए साइकिल योजना की शुरुआत हुई। बाद में इसे लड़कों के लिए भी शुरू किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि याद रखिएगा पुरनका चिजबा को याद रखिए। अब सबका घरबा कितना बड़ा बन गया है। पटना में कोय शाम में निकलता था। उन्होंने बिना नाम लिए ही 2005 के पहले राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था की ओर इशारा किया। साथ ही राज्य में बालिका शिक्षा एवं रोजगार की दिशा में राजग सरकार में हुए कार्यों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कितना कुछ किया है। पहले से अब कितना बदल गया है।

    उल्लेखनीय है कि अधिवेशन भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ के अलावे शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 201 शिक्षकों को प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम ने दिया  औपबंधिक नियुक्ति पत्र
    Next Article पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय असंतुलन से सरकार और जनता के बीच बढ़ी दूरी : राज्यपाल 
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version