Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मंगल कंप्यूसॉल्यूशन ने निवेशकों को किया निराश, लिस्टिंग के साथ ही लोअर सर्किट पर पहुंचे शेयर
    बिजनेस

    मंगल कंप्यूसॉल्यूशन ने निवेशकों को किया निराश, लिस्टिंग के साथ ही लोअर सर्किट पर पहुंचे शेयर

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आईटी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मंगल कंप्यूसॉल्यूशन ने आज शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग से अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। कंपनी के शेयर आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सपाट स्तर पर लिस्ट हुए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 45 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज इनकी लिस्टिंग भी 45 रुपये के स्तर पर ही हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद ये शेयर बिकवाली का शिकार हो गया। चौतरफा बिकवाली के कारण ये शेयर कुछ ही देर में 42.75 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। इस तरह इस कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 5 प्रतिशत का नुकसान हो गया।

    मंगल कंप्यूसॉल्यूशन का 16.23 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। रिटेल इन्वेस्टर्स की ओर से इस आईपीओ को जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 46.91 गुना सब्सक्रिप्शन आया था, वहीं ये आईपीओ ओवरऑल 34.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 36.06 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में करेगी।

    मंगल कंप्यूसॉल्यूशन देश भर में कई कंपनियां को किराए पर लैपटॉप और डेस्कटॉप जैसे आईटी इक्विपमेंट मुहैया कराती है। इसके साथ ही ये कंपनी आईटी हार्डवेयर की बिक्री भी करती है। 2021-22 में इस कंपनी को 86.62 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था । इसके अगले साल 2022-23 में कंपनी का मुनाफा उछाल कर 7.5 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि 2023-24 में इसका शुद्ध मुनाफा गिर कर 3.86 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष की बात करें तो जून में खत्म हुई पहली तिमाही के दौरान कंपनी को 80.97 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअडाणी केस के चक्कर में टूटा शेयर बाजार, निवेशकों को 1 दिन में 5.35 लाख करोड़ का घाटा
    Next Article सीमाओं पर जवानों के साथ तैनात हो सकेंगे रोबोटिक डॉग
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version