Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नागाराम के जंगल में हुई मुठभेड़ 10 नक्सली ढेर, 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद
    देश

    नागाराम के जंगल में हुई मुठभेड़ 10 नक्सली ढेर, 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में डीआरजी और सीआरपीएफ के साथ आज शुक्रवार की सुबह कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं 3 ऑटोमैटिक हथियार एके 47, इंसास, एसएलआर एवं अन्य हथियार गाेला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से बरामद स्वचालित हथियारों को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता भी मारे गए हैं। विदित हाे कि 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं।

    बस्तर आईजी सुंददराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं, मुठभेढ़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

    मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने नक्‍सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट चुका है, हम आगे भी इस दिशा में ठोस कदम उठाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार सुनियोजित तरीके से काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वस्थ हुए झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक, जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
    Next Article बढ़ाने वाली है ठंड, सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version