Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»किशनगंज सांसद को सड़क सम्बंधित समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया पत्र 
    राज्य

    किशनगंज सांसद को सड़क सम्बंधित समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया पत्र 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किशनगंज। जिले पौआखाली में शुक्रवार को किशनगंज कांग्रेस सांसद डा. मो. जावेद आजाद का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

    इस अवसर पर नगर पंचायत पौआखाली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे। पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा भी दल बल के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय लोगों ने डा. मो. जावेद आजाद को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और इसी क्रम में नगर पंचायत पौआखाली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया की मौजूदगी में मिरभिट्ठा में पक्की सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों सहित उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबूनसर आलम ने किशनगंज सांसद को पत्र दिया है।

    इस पत्र में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया है और पक्की सड़क के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मिरभिट्ठा में कच्ची सड़क के कारण उन्हें आवाजाही में बहुत परेशानी होती है। यह सड़क वार्ड नंबर 2 को वार्ड नंबर 1 से जोड़ती है, लेकिन इसकी खराब हालत के कारण लोगों को चलने में बहुत मुश्किल होती है। ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क के निर्माण से उन्हें आवाजाही में बहुत सहूलियत मिलेगी। वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर पाएंगे और उनके समय की भी बचत होगी। उप मुख्य पार्षद अबूनसर आलम ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि पक्की सड़क के निर्माण के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी सहयोग करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद दीपक प्रकाश को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, विशेषाधिकार समिति के सदस्य बनाये गये
    Next Article मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की 8,837.77 करोड़ रुपये लागत की 6,199 योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version