Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»महायुति की जीत से मार्केट सेंटिमेंट्स में सुधार की उम्मीद, कल से बाजार में आ सकती है तेजी
    बिजनेस

    महायुति की जीत से मार्केट सेंटिमेंट्स में सुधार की उम्मीद, कल से बाजार में आ सकती है तेजी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने से लेकर अभी तक घरेलू शेयर बाजार लगातार गिरावट का शिकार हो रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और सितंबर में खत्म हुई तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से घरेलू शेयर बाजार पर लगातार दबाव बढ़ता गया है। लेकिन अब महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इस बात की संभावना बन रही है कि शेयर बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है। हालांकि अलग-अलग विशेषज्ञों की इस बारे में अलग-अलग राय है।

    धामी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी का मानना है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की जीत ने राज्य सरकार के विकास के एजेंडे पर मोहर लगा दी है। इस वजह से उम्मीद करनी चाहिए कि राज्य में विकास की गाड़ी टॉप गियर पर चलती रहेगी। सबसे बड़ी बात तो ये है कि महायुति की जीत से निवेशकों का बीजेपी सरकार के प्रति भरोसा बढ़ेगा, जिसकी वजह बाजार पर बने दबाव में कमी आ सकती है।

    धामी का कहना है कि लगातार गिर रहे बाजार को एक ट्रिगर की जरूरत थी और ये ट्रिगर महाराष्ट्र में महायुति की जीत भी हो सकती है। अगर अभी घरेलू संस्थागत निवेशकों ने आक्रामक अंदाज में खरीदारी की, तो विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख बन सकता है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि शुक्रवार को ही घरेलू शेयर बाजार 2 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुआ है। अब महाराष्ट्र में महायुति की जीत से बाजार की मजबूती का ये सिलसिला आगे बढ़ सकता है। उम्मीद इस बात की भी है कि महायुति की जीत के कारण विदेशी निवेशकों की भी घरेलू शेयर बाजार में वापसी हो सकती है। ऐसी स्थिति में शेयर बाजार एक बार फिर रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ सकता है।

    इसी तरह मित्तल एसोसिएट्स के सीईओ रविकांत मित्तल का कहना है कि महाराष्ट्र में महायुति की जीत से स्टॉक मार्केट में रिवर्सल की स्थिति बन सकती है। महायुति की जीत की उम्मीद की वजह से ही शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई थी। सेंसेक्स 1961 अंक और निफ्टी 557 अंक से अधिक उछल कर बंद हुए थे। ये स्थिति भी तब थी, जब बाजार को महाराष्ट्र में महायुति की जीत की उम्मीद थी। लेकिन अब चुनाव परिणाम आने के बाद ये उम्मीद सच साबित हो गई है। इस वजह से सोमवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिख सकती है। कल शॉर्ट कवरिंग में निफ्टी 1,000 अंक तक की दौड़ लगा सकता है।

    पवनेजा सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ रोहित पवनेजा का भी मानना है कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं। इस नतीजे की वजह से मार्केट सेंटीमेंट में सुधार होगा। रोहित पवनेजा का कहना है कि अब सरकार को खर्च पर गौर करना चाहिए, क्योंकि मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट अभी भी एक्सपेंसिव बने हुए हैं। हालांकि लार्जकैप के चुनिंदा शेयरों में लगातार निवेश का मौका बना हुआ है। चुनाव नतीजे की वजह से विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली में भी कमी आने की उम्मीद है। कुछ सेक्टर्स में विदेशी निवेशक पैसा डालना शुरू भी शुरू कर सकते हैं। यानी कुछ सेक्टर्स में विदेशी निवेश में तेजी आ सकती है, जिससे अंततः मार्केट सेंटीमेंट में ही सुधार होगा।

    दूसरी ओर, एमएसपीएल सिक्योरिटीज एंड कमोडिटीज सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट पवन बग्गा का कहना है कि चुनाव नतीजे से मार्केट सेंटीमेंट में तत्काल सुधार होने की संभावना जरूर है, लेकिन अर्निंग ग्रोथ और हाई वेल्यूएशन की चिंता अभी भी बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों को बाजार में अभी भी सतर्क होकर कारोबार करना चाहिए‌। बाजार की स्थिति को देखते हुए इस बात का दवा नहीं किया जा सकता है कि शुक्रवार को बाजार में आया रिवर्सल आगे भी लंबे समय तक कायम रहेगा। महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत के आधार पर इस बात का भी दवा नहीं किया जा सकता है कि सेंटीमेंट्स में इतना सुधार हो जाएगा कि शॉर्ट टर्म में ही स्टॉक मार्केट एक बार फिर ऑल टाइम हाई लेवल को टच कर लेगा। हाई वैल्यूएशन की वजह से आने वाले दिनों में कभी भी मार्केट में एक बार फिर बड़ा करेक्शन हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने की बैठक, केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा विधायक दल का नेता 
    Next Article सर्राफा बाजार में लगातार 5वें दिन तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
    shivam kumar

      Related Posts

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version